Greater Noida: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वेस्ट गोल्फ होम्स सोसायटी में एक दुखद हादसा हुआ, जहां 14वीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. शनिवार को सोसायटी में कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. 14वीं मंजिल से गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. मरने वालों की पहचान 19 साल के सरकार और 45 साल के जमाल शेख के रूप में हुई है. बिसरख पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है. मामला बिसरख थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है.
खबर अपडेट हो रही है…