Live
Search
Home > राज्य > बिहार > ये नेता भरेंगे राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा, विपक्ष ने प्रत्याशी का नाम नहीं किया ओपन, बिहार में क्या चल रहा है?

ये नेता भरेंगे राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा, विपक्ष ने प्रत्याशी का नाम नहीं किया ओपन, बिहार में क्या चल रहा है?

Bihar News: बिहार में आज सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के पांच सदस्य पर्चा भरेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए दिन में 11.30 बजे नामांकन किया जाएगा?

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: March 5, 2026 07:17:42 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार में आज सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के पांच सदस्य पर्चा भरेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए दिन में 11.30 बजे नामांकन किया जाएगा. अभी तक सीएम नीतीश कुमार के नामांकन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. मंत्री विजय चौधरी के बयान से यह साफ झलक रहा है कि आज सीएम राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे.

कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में अभी की तरह के उतार-चढ़ाव चल रहे हैं. लोगों में भी इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है. हालांकि, नीतीश बाबू के सीएम पद छोड़ने के बाद से ही कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि अगला सीएम कौन होगा? उनके बेटे का नाम भी डिप्टी सीएम के लिए चर्चा में रहा. 

ये नेता भी करेंगे नामांकन

सीएम के अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. मतलब आज आज तीन पार्टियों के अध्यक्ष नामांकन दाखिल करने वाले होंगे. इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, इनके अलावा एनडीए के बीजेपी के शिवेश कुमार और जेडीयू से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम शामिल है. यह तीसरी बार है जब रामनाथ ठाकुर लगातार तीसरी बार राज्यसभा जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. नामांकन के दौरान मीडिया के विधानसभा में एंट्री पर रोक लगाई गई है. मीडिया को विधानसभा के गेट नंबर 10 से ही कवरेज की परमिशन दी गई है.

विपक्ष की तरफ से नहीं घोषित प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से अभी तक प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है. आरजेडी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का नाम आगे किया था लेकिन आज चेहरा घोषित करने की बात हो रही है. अगर विपक्ष की ओर से प्रत्याशी खड़ा किया जाता है तो वोटिंग से चुनाव संपन्न किया जाएगा. इसकी वोटिंग 16 मार्च को होगी. बता दें कि इसमें AIMIM के पांच और बीएसपी का एक विधायक अहम होगा. विपक्ष को भी छह वोटों की जरूरत होगी जबकि NDA को तीन वोट की दरकार की जरूरत. देखना होगा कि राजनीति में आगे क्या होता है?

MORE NEWS