Bihar News/ बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन (Madhepura Railway Station)के प्लेटफॉर्म संख्या दो से बेहद ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको देखने के बाद आप भी यह सोचेंगे कि क्या कोई सही में ऐसा कर सकता है.
रेलवे स्टेशन पर मृत मां को 'जिंदा' समझ 8 घंटे बैठी रही मासूम बेटियां
Bihar Shocking Case: बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर क्रूरता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दीं. यहां 25 साल की काजल कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ, जिसके पास उसकी दो मासूम बेटियां घंटों इस उम्मीद में बैठी रहीं कि उनकी मां अभी जाग जाएगी. लेकिन, सबसे ज्यादा हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब लगभग 8 घंटों तक वे बच्चियां अपनी मां के शव को गोद में लिए इंतज़ार कर रही थी. फिलहाल, मृतका की पहचान जीतापुर भतखोरा निवासी मो.मुर्शीद की पत्नी के रूप में हुई है.
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतका की 3 साल की बेटी हुस्नाज ने किया है. मासूम के मुताबिक,उसके पिता ने रात में मां की हत्या की और ऑटो से लाकर शव को स्टेशन की बेंच पर रख दिया. तो वहीं, दूसरी तरफ आरोपी पिता ने बड़ी ही शातिरता से दोनों बेटियों को वहीं चेयर पर बैठाया और मां के शव को उनके सुपुर्द कर खुद मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस को महिला के गले पर काले गहरे निशाना मिले हैं, जो गला घोंटने या फिर आत्महत्या की तरफ ज्यादा इशारा कर रहे हैं. इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि मृतका गर्भवती थी, जिससे यह अपराध और भी ज्यादा गहरता जा रहा है.
तो वहीं, इस मामले में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा बताया कि मृतक महिला ने 8 साल पहले ही मो. मुर्शीद से प्रेम विवाह किया था. लेकिन, कुछ सालों बाद ही उन दोनों के रिश्तों के बीच दरार देखने मिली. इतना ही ग्रामीणों ने आगे बताया कि शादी के ढाई महीने बाद ही काजल अपनी दोनों बेटियों के साथ पड़ोस के एक अन्य युवक के साथ घर चली गई थी, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों में सबसे ज्यादा तनाव देखने को मिल रहा था.
सहरसा GRP इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस इस गुत्थी को सुलाझाने में जुटी है कि क्या मृतक महिला ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई है. हालांकि, बेटी का बयान साफ-साफ पिता के तरफ इशारा कर रहा है दाल में जरूर कुछ काला है.
पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस को भी मेडिकल रिपोर्ट का ही सबसे ज्यादा इंताजर है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह से पर्दा उठ पाएगा. तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अब मृतका के पति और उस युवक की तलाश कर रही है जिसके साथ वह हाल ही में रह रही थी.
हालांकि, स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए यह दृश्य देखना बेहद ही मुश्किल था. मासूम बच्चियों का अपनी मृत मां के साथ चिपके रहना और उनके पिता की इस अमानवीय हरकत ने हर किसी को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है.
RITES Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राइट्स में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है. अगर…
Kumar Vishwas on Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा को परिणीति से शादी की सजा मिल…
Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…
Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…
हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…