<

Raghav Chadha को परिणीति से शादी करने की मिली सजा? कुमार विश्वास ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, अब हुआ सच!

Kumar Vishwas on Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा को परिणीति से शादी की सजा मिल रही है? कुमार विश्वास की पुरानी भविष्यवाणी और AAP में मची उथल-पुथल की पूरी कहानी. जानें क्यों अपनों के निशाने पर हैं राघव.

Kumar Vishwas on Raghav Chadha: राजनीति में जब सितारे चमकते हैं तो सुर्खियां बनती हैं, लेकिन जब वही सितारे धुंधलाने लगें, तो सवाल खड़े होने लगते हैं. आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे राघव चड्ढा के साथ आज कुछ ऐसा ही हो रहा है. कल तक जो शादी उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मोड़ थी, आज उसी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. क्या एक शादी किसी का राजनीतिक करियर बदल सकती है? कुमार विश्वास की वो डेढ़ साल पुरानी चेतावनी आज क्यों सच साबित होती दिख रही है? आखिर क्यों अपनों ने ही राघव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है? आइए समझते हैं इस पूरी उथल-पुथल की इनसाइड स्टोरी.

दरअसल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया गया है, उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी लोगों की नजरों में आ गई हैं. जहां कई लोग इस अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. इस माहौल के बीच, पुरानी शिकायतें और पिछली भविष्यवाणियां फिर से सामने आ रही हैं. पार्टी के जाने-माने कवि और संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास का लगभग डेढ़ साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में, राघव चड्ढा का नाम लिए बिना ही, उन्होंने यह संकेत दे दिया था कि ठीक ऐसा ही कुछ होने वाला है.

राघव को लेकर कुमार विश्वास की भविष्यवाणी

जिस वायरल पॉडकास्ट वीडियो की बात हो रही है, वह लगभग डेढ़ साल पुराना है. इसमें कुमार विश्वास ने राघव चड्ढा का नाम लिए बिना ही उन पर परोक्ष रूप से तंज कसा था। उन्होंने कहा था, ‘आम आदमी पार्टी के भीतर अगला शिकार वह नौजवान होगा, जिसका अपना कोई मज़बूत राजनीतिक आधार नहीं है, लेकिन वह जरूरत से ज़्यादा लोकप्रिय हो गया है.’ आगे तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि इस नौजवान ने बॉलीवुड की एक ‘हीरोइन’ (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है, और अब उसके सोशल मीडिया रील्स को ज़्यादा तवज्जो मिलने लगी है.

कुमार विश्वास के अनुसार, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (अरविंद केजरीवाल) किसी और के ‘प्रभाव’ या बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर सकता. उन्होंने उस समय ज़ोर देकर कहा था, ‘जिस पल उसने शादी की, मुझे उसी पल पता चल गया था कि इस नौजवान का खेल खत्म हो गया है. ये लोग उसे बख्शेंगे नहीं.’ बता दें कि राघव और परिणीति ने 2023 में शादी की थी. इस जोड़े ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की रस्में निभाई थीं. इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए थे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST