जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन इन दिनों द 50 शो के कारण चर्चा में हैं. इस शो में उन्होंने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया है और बताया है कि वो जल्द शादी करने वाली हैं.
कृष्णा श्रॉफ और अब्दुल अजीम बदबख्शी
Tiger Shroff in The 50 Show: द 50 शो की कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ सुपरस्टार जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन हैं. इन दिनों वो द 50 के कारण सुर्खियों में हैं. हालांकि वे शो में गेम से ज्यादा अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में शो में खुलासा किया है कि वो अफगानिस्तान के रहने वाले अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ रिश्ते में हैं. वो शो में प्रिंस नरूला और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अक्सर अपनी लव लाइफ की बात करती हैं. हाल ही में उन्होंने पहली मुलाकात के बारे में शो में बताया.
उन्होंने कहा कि उनका बॉयफ्रेंड अफगानिस्तान से है और वो MMA फाइटर हैं. उन्होंनने पहली बार मुंबई में उन्हें एक फाइट के दौरान नोटिस किया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कृष्णा और अब्दुल कभी रिलेशनशिप में आएंगे लेकिन इसके बावजूद वे कनेक्ट हो गए. इसके बाद कृष्णा उनसे गोवा में मिलीं. हम दो हफ्तों तक साथ थे. जब दो हफ्तों बाद हमने एक दूसरे को बाय बोला, तो हम रो पड़े थे. इसी समय दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए कितने मायने रखते हैं. उनके इस बयान के बाद उनके साथ के खिलाड़ी उन्हें टीज करने लगे, तो कृष्णा भी ब्लश करने लगीं.
बता दें कि कृष्णा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर करती
रहती हैं. अब्दुल कृष्णा के परिवार से भी मिलते हैं. अब्दुल और कृष्णा के परिवार के बीच खास बॉन्ड देखने को मिलता है. परिवार के साथ अब्दुल की करीबी देखकर ये तो साफ है कि जैकी श्रॉफ के परिवार ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
हालांकि दोनों अलग-अलग धर्म यानी हिंदू-मुस्लिम हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में ये महत्व नहीं रखता. वहीं दोनों के फैंस जल्दी ही उनकी शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि कृष्णा हिंदू हैं और उनके बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम मुस्लिम हैं.
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…