<
Categories: बिहार

Bihar Oath Ceremony 2025: नीतीश कुमार आज लेंगे कैबिनेट बैठक, जानें कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

Nitish Kumar Oath Cermony: आज नीतीश मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक लेंगे, जिसके बाद विधानसभा भंग की जाएंगी. साथ ही नीतीश औपचारिक तौर पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे.

Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद अब नये सरकार की गठन की गिनती शुरू हो चुकी है, पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार शपथ लेंगे, जिस कारण अब वहां लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया हैं, वहीं आज नीतीश मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक लेंगे, जिसके बाद विधानसभा भंग की जाएंगी. इस पूरे कार्यक्रम के बाद नीतीश औपचारिक तौर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपेंगे. जिसके बाद आज NDA की विधायक दल की बैठक होगी. अब आइए जानें की शपथ ग्रहण समारोह कब तक होगा?

20 नवंबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह

जेडीयू सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने की संभावना है. यह वही जगह है जहां नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक विशाल रैली की थी और नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना लौटने का वादा किया था. अब, सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें हज़ारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

आज होगी विधानसभा भंग

चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी. इसके साथ ही नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई. सोमवार को, नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के माध्यम से राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए एक प्रस्ताव पारित करेंगे, और फिर एनडीए सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी.

नई सरकार कैसी होगी?

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के एक नेता ने कहा कि इस बार बढ़ी हुई सीटों के आधार पर हम ज़्यादा मंत्री पदों की मांग कर रहे हैं. पिछली सरकार में जेडीयू के सिर्फ़ 12 मंत्री थे, लेकिन इस बार पार्टी 85 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत के साथ लौटी है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जेडीयू कम से कम 15-18 मंत्री पद चाहती है. हालांकि, यह तय है कि सरकार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ भाजपा अब भी प्रमुख साझेदार रहेगी. एनडीए के सहयोगियों से बातचीत पूरी हो चुकी है. चिराग पासवान पहले ही सरकार में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं, हालांकि डिप्टी सीएम की मांग पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है. इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी साफ़ कह दिया है कि वह अपनी पार्टी के लिए कुछ नहीं मांगेंगे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST