<
Categories: देश

सावधान! दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत यहां चलेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में अब शीतलहर चलेगी और साथ ही पारा और भी ज्यादा लुढ़केगा, ऐसे में आइए जानें कि आपके शहर का क्या हाल है.

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड तेजी से अपने पांव पसार रहा है. आने वालें दिनों में तापमान और भी ज्यादा गिरने वाला है और ठंड बढ़ने वाली है. इस पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) का भी अपडेट आया है कि राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर अब शीतलहर चलने के आसार है, उन्होंने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है, आइए जानें कि अब दिल्ली और अन्य शहरों का क्या हाल है.

कैसा है दिल्ली का मौसम?

दिल्ली- NCR के मौसम की बात करें तो सुबह हवा की गति धीमी रहेगी, जिससे प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ने की संभावना है.  हालांकि, दिन शुष्क और धूप वाला रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कैसा हैं AQI का हाल?

दिल्ली का AQI भी आज बहुत खराब है, जो अच्छे संकेत नहीं हैं. दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर आज सुबह 6 बजे AQI  पूसा, दिल्ली – 427 AQI शादीपुर, दिल्ली – 439 AQI पंजाबी बाग, दिल्ली – 449 AQI नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी – 478 AQI मुंडका, दिल्ली – 488 AQI इस प्रकार है.

उत्तर प्रदेश समेत अन्य शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की धूप खिली रहेगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी हो सकती है। झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मुंबई, ठाणे और पुणे में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम का हाल

वहीं, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वा में तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी, लेकिन गुजरात के सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, मेहसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन में मौसम शुष्क रहेगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST