<
Categories: बिहार

लालू यादव की जब हुई थी दो भूतों से मुलाकात, फिर क्या हुआ? खुद बताया दिलचस्प किस्सा

Lalu Yadav Meet Ghost: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की एक बार भूतों से मुलाकात हो गई जिसका जिक्र उनसे जुड़ी किताब में भी मिलता है.

Lalu Yadav Meet Ghost: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. अपने स्वास्थ्य की वजह से कई सालों से राजनीति से करीब-करीब दूरी बनाने वाले भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता लालू यादव से जुड़े कई किस्से सालों बाद भी याद किए जाते हैं. एक किस्सा लालू यादव से जुड़े बहुत ही मशहूर है जब उनका भूत से सामना हो गया. भूत से मुलाकात और सामना होने के बाद उनकी क्या हालत हुई? इसके बारे में इस स्टोरी में हम बताएंगे. 

विरोधियों को मात देने में माहिर लालू प्रसाद यादव का सेंस ऑफ ह्यूमर लाजवाब है. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें उनका अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को हंसाता है. संसद में दिए गए अपने भाषण में लालू ने कई ऐसी बातें कहीं हैं जो आज भी सुनी, देखी और सराही जाती हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन में एक ऐसी घटना भी घटी जब वह बुरी तरह से डर गए. इस घटना का जिक्र ‘गोपालगंज से रायसीना’ पुस्तक में है.

भोजपुरी लोक प्रेमकथा का अलग ही मजा

इस पुस्तक के अनुसार,  लालू यादव का बचपन गांव में ही बीता है. लालू यादव ने पुस्तक में खुद बताया है कि भीषण गर्मी के दौरान गांव में रात को भोजपुरी लोक प्रेमकथा (सोरठी बिरिजभार) का गायन उस दौर में खूब किया जाता था. यह बहुत लोकप्रिय गायन था. गांव में जब भी इसका गायन होता तो लोग मन से सुनते थे. लालू के गांव में रहने वाले बुजुर्ग काका इसे बहुत सी सुंदर ढंग से गाते थे. 

एक बार भोजपुरी लोक प्रेमकथा यानी सोरठी बिरिजभार का आयोजन हुआ. लालू यादव भी इसे सुनने के लिए पहुंचे थे. इस दिलचस्प किस्से के मुताबिक, सोरठी बिरिजभार सुनने के दौरान लालू यादव सो गए. सोरठी बिरिजभार खत्म हो गया और लोग अपने-अपने घरों को लौट गए. 

अचानक लालू को छोड़कर भागे लड़के

इस बीच आधी रात को उन्हें दो लड़कों ने जगाया और घर चले के लिए कहा.  गहरी नींद में होने के चलते वह दोनों लड़कों के साथ चलने लगे. इस बीच दोनों लड़कों के साथ श्मशान की ओर जाने लगे कि तभी लालू लघुशंका करने के लिए रुके. हैरत की बात यह है कि तब तक लालू ने दोनों लड़कों का चेहरा नहीं देखा था.  इसी दौरान तपेसर बाबा दिखे तो दोनों लड़के भाग गए. 

लालू गांव में झुकाते हैं सिर

दूसरे दिन लालू को याद नहीं आया कि वो किसके साथ घर आए, क्योंकि दोनों लड़कों को तो उन्होंने देखा तक नहीं था. मां को बात बताई तो जवाब में उन्होंने कहा कि लड़के तुम्हारे दोस्त बनकर आए थे वो भूत रहे होंगे. इतना ही नहीं मां ने यह भी कहा दिया तपेसर बाबा ने तो तुम्हें भूतों से बचाया है. लालू यादव ने किताब में जिक्र भी किया है कि जहां पर यह घटना घटी वहां पर पूजा स्थल है. ऐसे में लालू जब भी अपने गांव जाते हैं तो वहां झुककर प्रणाम जरूर करते हैं. इस दौरान उन्हें वह घटना याद आ जाती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: Lalu Yadav

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST