<
Categories: बिहार

Bihar New CM Latest Update: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? कैसे 48 घंटे में खत्म होगा सस्पेंस

Bihar New CM Latest Update: बिहार में नई सरकार के लिए मंगलवार (14 अप्रैल) और बुधवार (15 अप्रैल, 2026) सबसे महत्वपूर्ण हैं. नई सरकार बनाने की कवायद के लिए शनिवार से ही बैठकों का दौर तेज हो गया है.

Bihar New CM Latest Update: अगले 24 घंटे के दौरान नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के साथ ही बिहार में एक युग खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही बिहार में अब बड़े राजनीतिक उलटफेर का समय भी आ गया है. अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद इसके अगले ही दिन यानी बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. अगर कोई दिक्कत आई तो  एक-दो दिन का समय लगेगा, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक तो नया सीएम मिलना तय है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से बिहार में नए मुख्यमंत्री की चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र जारी किया है. इसमें जानकारी दी गई है कि शिवराज सिंह चौहान मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को  राजधानी पटना आएंगे. इसी दिन बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता के नाम की घोषणा होगी. इसमें शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही बिहार में सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़े अन्य दलों (जदयू, लोजपाआर, हम और रालोमो) के विधायक दल की अलग-अलग बैठकें होगीं.  इसके बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. 

भाजपा विधायकों को पटना लौटने के निर्देश

इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल में प्रचार कर रहे पार्टी विधायकों को पटना लौटने का निर्देश जारी किया गया है. इसके निर्देश के अनुसार, सोमवार की  शाम तक सभी विधायकों को वापस आने को कहा गया है. ये सभी विधायक मंगलवार को होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे. मिली जानकारी  के अनुसार, भाजपा के लगभग 50 विधायक फिलहाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

यहां पर बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पद छोड़ने से पहले तमाम नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था जो अब तेज हो गया है. इससे पहले रविवार (12 अप्रैल, 2026) को  भी दिनभर चला मुलाकातों और बैठकों का सिलसिला चला. इसी कड़ी में सोमवार को भी कई बैठकें होंगी. कई नामों पर चर्चा है, लेकिन अंतिम  फैसला अगले 48 घंटों में होने की उम्मीद है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

NEET 2026 Exam Pattern: नीट यूजी में कितने सवाल करने होंगे हल, कैसे बनाएं स्मार्ट रणनीति? समझें पूरा पैटर्न

NEET UG 2026 की तैयारी में यह जानना जरूरी है कि कितने सवाल हल करने…

Last Updated: April 13, 2026 11:17:31 IST

Asha Bhosle Songs: किस सिंगर संग आशा भोसले ने गाए थे सबसे ज्यादा गाने, सॉन्ग्स का नंबर जान पकड़ लेंगे माथा

Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना…

Last Updated: April 13, 2026 11:01:26 IST

Vijay Cycle Rally Video: साइकिल रैली में ऐसा क्या हुआ कि भागने लगे थलपति विजय? वायरल वीडियो से चिंतित फैंस

Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…

Last Updated: April 13, 2026 10:52:41 IST

आज चांदी का भाव 13 अप्रैल 2026: चांदी के रेट ने बढ़ाई धड़कनें! खरीदारी करें या रुकना है समझदारी?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 13, 2026 10:53:29 IST

महिला आयोग ने Masoom Sharma के साथ ऐसा क्या किया? जिसने उड़ाई हरियाणवी सिंगर की नींद

Masoom Sharma Contrversy: मासूम शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: April 13, 2026 10:42:31 IST