<
Categories: बिहार

Bihar News: कथावाचक ने घर में किरायेदार बन लड़की को बनाया हवस का शिकार, खुला राज’ तो ‘मौन चाचा’ क्यों हुआ फरार

Bihar Girl Assault Case: लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कथावाचक श्रवण दास महाराज उर्फ श्रवण ठाकुर और मंदिर के महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

Bihar Girl Assault Case: बिहार के दरभंगा जिले में दो कथावाचकों पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने और फिर डरा-धमका कर गर्भपात करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने पर दोनों कथावाचकों पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि थाने में मामला दर्ज होते ही एक कथावाचक फरार हो गया, जबकि दूसरे तलाश में पुलिस जुट गई है. 

पूरा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है. दोनों कथावाचकों के नाम  श्रवण दास और महंत मौनी बाबा है. दोनों पर आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने दुष्कर्म किया. फिर इसके बाद  गर्भपात करा दिया. शिकायत मिलने के बाद कथावाचक श्रवण दास और महंत मौनी बाबा पर महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया.  इस बीच कथावाचक श्रवण दास मौका पाकर फरार हो गया. उधर, पुलिस के मुताबिक, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, पचाढ़ी छावनी (बलभद्रपुर) से जुड़े एक गंभीर मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. 

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

दुष्कर्म पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप लगा है कि कथावाचक श्रवण दास ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया. इसके बाद लगभग एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. गर्भवती होने पर दो बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ. इसके चलते लड़की की तबीयत गंभीर हो गई. हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

पीड़िता के घर में किराये पर रहता था बाबा

मिली जानकारी के अनुसार, कथावाचक श्रवणदास ने नाबालिग पीड़िता के घर में ही किराए का कमरा ले रखा था. इस बीच घर में किसी के नहीं होने पर वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता था. उधर, पीड़िता की मां का आरोप है कि जब इस घटना की जानकारी महंत मौनी बाबा को दी गई, तो उन्होंने बालिग होने पर शादी कराने का आश्वासन दिया. बाद में वह मुकर गए. बताया जा रहा है कि श्रवण दास अपने गुरु महंत मौनी बाबा का करीबी है. 

सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया वीडियो

इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बंद कमरे में कथावाचक श्रवण दास और नाबालिग लड़की की शादी हो रही है. कहा जा रहा है कि 29 नवंबर, 2024 को मौनी बाबा ने अपने भतीजे कथावाचक श्रवण दास की शादी बंद कमरे में करवा दी. इसके बाद परिजनों पर मामला दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया. बाद में कथावाचक ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST