<
Categories: बिहार

बिहार SIR में गड़बड़ी का आरोप, INDIA गठबंधन उतरा मैदान में, बूथ वेरिफिकेशन कैंपेन की शुरुआत

Bihar SIR: चुनाव आयोग ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई है और लाखों लोगों का नाम कट गया है.

Bihar SIR : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की मतदाता सूची को लेकर उठे विवाद ने राजनीतिक में उथल-पुथल मचा दी है. चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में 7.42 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होने के बावजूद विपक्षी दल INDIA गठबंधन ने मतदाता लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है. जिसके बाद विपक्ष ने बूथ लेवल वेरिफिकेशन कैंपेन शुरू कर दिया है.

ये अभियान राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में चलाया जायेगा. जिसमें मतदाताओं के नामों का सत्यापन, डुप्लिकेट प्रविष्टियों की पहचान और गलत विलोपन को चुनौती दिया जायेगा. विपक्ष का दावा है कि एसआईआर प्रक्रिया में लाखों निर्दोष मतदाताओं के नाम हटाए गए. जबकि कुछ जगह पर फर्जी मतदाता जोड़े गए है.

विपक्ष का आरोप लगाया

India ब्लॉक के नेताओं खासकर कांग्रेस के राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एसआईआर ने अल्पसंख्यक, प्रवासी और गरीब वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया. एक जांच रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 39 विधानसभा क्षेत्र में 1.88 लाख संदिग्ध डुप्लिकेट मतदाता पाए गए. जिनमें से 16,375 मामले में तस्वीर और अन्य विवरण बिल्कुल मेल खाते थे. जानकारी के अनुसार कुल 142 निर्वाचन क्षेत्र में 5.56 लाख संदिग्ध डुप्लिकेट की पहचान की गई है. इसके अलावा 58 विधानसभा क्षेत्र के 200 बूथ पर प्रति बूथ 324 से 641 नाम की असामान्य रूप से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए. जो बीएलओ की मनमानी को दर्शाता है. इस बीच सबसे ज़्यादा नाम हटाने की दर किशनगंज जैसे मुस्लिम ज़िला में पाई गई. कई मतदाताओं ने शिकायत की कि उनके जीवित रहते हुए भी उनके नाम मृत घोषित कर दिए गए. ग्रामीण क्षेत्र में बीएलओ ने फ़ॉर्म भरने में मदद की. लेकिन रसीद नहीं दीं और दस्तावेज़ जमा न करने पर नाम हटाने की धमकी दिया.

India ब्लॉक बूथ  अभियान

इन आरोप के जवाब में इंडिया अलायंस ने 25 सितंबर को बूथ-स्तरीय सत्यापन अभियान शुरू किया गया है. ये अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है. पहला चरण आपत्तियां दर्ज करने के लिए दूसरा सत्यापन के लिए और तीसरा कानूनी चुनौती के लिए. गठबंधन के 11 दलों ने 1.5 लाख बूथ-स्तरीय एजेंट (BLA) तैनात किए हैं जो मतदाताओं के नामों की जांच कर रहे है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने पटना में मतदाता अधिकार यात्रा का नेतृत्व किया जिसमें हज़ारों लोग शामिल हुए.

भाजपा ने क्या कहा?

दूसरी ओर भाजपा ने एसआईआर को चुनावों की पवित्रता के लिए ज़रूरी बताया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “घुसपैठियों” को हटाना है. जिन्हें विपक्ष रोकना चाहता है. भाजपा के एक प्रवक्ता ने इन आरोप को हार का रोना बताकर खारिज कर दिया. आयोग ने ये भी स्पष्ट किया कि इसमें कोई पक्षपात नहीं था और 98% मतदाताओं ने फॉर्म भरे थे. हालांकि आलोचक का कहना है कि इस प्रक्रिया का समय (चुनाव से ठीक पहले) संदिग्ध है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST