<
Categories: बिहार

Bihar Chunav: BJP को लगा तगड़ा झटका! 4 बार के रहे इस विधायक ने थामा Prashant Kishor का दामन

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि जनार्दन यादव जैसे सीनियर लीडर का सम्मान BJP नहीं कर पाई. उनके आने से जनसुराज को मजबूती मिलेगी. ऐसा क्या हुआ कि भाजपा का दामन छोड़ जन सुराज में हुए शामिल.

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोल रहा है. पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है. अब उन्होंने भाजपा को एक और बड़ा झटका दे दिया है. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव को अपने साथ शामिल कर लिया है. जनार्दन यादव ने भाजपा छोड़ दीया है. वे प्रशांत किशोर के साथ जनसुराज में शामिल हो गए है. प्रशांत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ ​​पप्पू सिंह ने कहा कि अररिया की राजनीति में जनार्दन यादव की एक अलग पहचान है. जनसुराज में उनका स्वागत है.

जनार्दन यादव ने क्यों कहा ऐसा? (Why did Janardan Yadav say this?)

इसी बीच अररिया जिले की राजनीति पर गहरी पकड़ रखने वाले जनार्दन यादव ने एनडीए (NDA) सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता भाजपा विधायक से असंतुष्ट है. 2015 में अपनी हार के बाद भी मैं क्षेत्र में लगातार रहा और प्रतिदिन जनता से संपर्क करता रहा. हालांकि पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने मुझे दरकिनार कर दिया है. मेरी उपेक्षा की गई मैं प्रशांत किशोर की सोच और दूरदर्शिता से प्रभावित हूं. वे बिहार की राजनीति को एक नई दिशा और आकार देने के लिए कार्यरत है. इसलिए मैं जनसुराज का सदस्य बनकर बिहार के विकास में योगदान देना चाहता हूं.

पहली बार 1977 में विधायक बने (Became MLA for the first time in 1977)

गौरतलब है कि जनार्दन यादव पहली बार 1977 में भाजपा पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे. हालांकि कम उम्र के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था.1980 में हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल किया था. ​​इसके बाद उन्होंने 2000 और 2005 में भी भाजपा के टिकट पर जीत हासिल किया था. ​​हालांकि 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Bihar को केंद्र सरकार का तोहफा! इस जगह पर होगी 19 केंद्रीय विद्यालय

अब हर लड़का है तैयार! Yamini Malhotra ने कहा ऑन कैमरा – मैं सिंगल हूँ और अब ढूंढ रही हूँ एक Life Partner!

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST