<
Categories: बिहार

Jan Suraaj का वार! ‘नीतीश अगला चूड़ा-दही अन्ने मार्ग में नहीं खा पाएंगे’, कहा- NDA और महागठबंधन दोनों का काटेंगे वोट

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने राज्य सरकार और दोनों प्रमुख गठबंधन पर तीखा हमला बोला है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने राज्य सरकार और दोनों प्रमुख गठबंधन (एनडीए और महागठबंधन) पर तीखा हमला बोला है. चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और जमकर निशाना साधा है.

‘बिहार की निकम्मी सरकार जाएगी’ (‘The incompetent government of Bihar will go’)

प्रशांत किशोर ने चुनाव की तारीख की घोषणा को  ‘बिहार के बदलाव का आगाज’ बताया. उन्होंने कहा कि ये चुनाव बिहार को एक अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में पहला कदम है. बिहार की निकम्मी सरकार अब जाने वाली है. उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज इस चुनाव में दोनों गठबंधनों को नुकसान पहुंचाएगा.

प्रशांत किशोर के अनुसार, पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को मिलाकर लगभग 72% वोट मिले थे. इस बार जन सुराज को बचे 28% में से ज्यादातर वोट मिलेगा .अगर दोनों गठबंधनों को 10% वोट भी कम मिलते हैं, तो बिहार में जन सुराज सरकार बनेगी.

प्रशांत किशोर ने मुकाबले का दावा किया (Prashant Kishor claims competition)

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जन सुराज के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कोई भगदड़ नहीं मचेगी. पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी. जन सुराज ने साफ तौर पर कहा कि इस बार का चुनाव त्रिकोणीय होगा. जनता अब एनडीए और महागठबंधन दोनों से ऊब चुकी है और बिहार की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है.

चिराग पर प्रशांत ने साधा निशाना (Prashant targeted Chirag)

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि चिराग जाति और धर्म की राजनीति नहीं करते लेकिन बिहार की असली राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए जन सुराज उनका विरोध करता है.

अगला दही-चूड़ा नीतीश एक अणे मार्ग में नहीं खा पाएंगे- पीके (Nitish will not be able to eat the next curd-chira in a different way – PK)

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने चुटकी ली और कहा कि “इस बार मुख्यमंत्री आवास पर दही-चूड़ा नहीं खाया जाएगा’ जनता ने मन बना लिया है. नीतीश सरकार ने सरकारी तरीकों से जनता को रिश्वत देने की कोशिश की है. लेकिन बिहार की जनता अब मूर्ख नहीं बनेगी.

प्रशांत किशोर से पूछा गया कि क्या वह खुद चुनाव लड़ेंगे. इस पर उन्होंने क्या कहा?

ज़रूरत पड़ी तो नेताओं का पर्दाफ़ाश करूंगा – पीके

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ी तो वह नेताओं का ‘पर्दाफाश’ करते रहेंगे ताकि जनता सच्चाई जान सके. छठ के बाद होने वाले चुनावों पर निशाना साधते हुए जन सुराज के नेता उदय सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीख जानबूझकर छठ पूजा के इतने दिन बाद रखी गई है ताकि बाहर से आने वाले लोग पूजा खत्म होते ही वापस लौट जाएं और वोट न दे सके. हालांंकि जन सुराज को पूरा भरोसा है कि जो लोग आएंगे वे बिना वोट दिए नहीं लौटेंगे.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. जिसका जन सुराज स्वागत करता है. दो चरणों का चुनाव कराना फायदेमंद होगा क्योंकि एनडीए को पहले ही यह अहसास हो गया है कि किसी के प्रचार का कोई असर नहीं होगा. इसलिए चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 11:35:04 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST