<
Categories: बिहार

Bihar Chunav में आया नया ट्विस्ट, मैथिली ठाकुर भी लड़ सकती हैं चुनाव; सामने आईं 2 सीटें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ-साथ लोक गायिका मैथिली ठाकुर को लेकर भी सियासी कयासबाजी शुरू हो गई है. इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

Bihar Vidhan Sabha 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सियासी समीकरण सेट करने में जुट गए हैं. बैठक और संवाद का दौर शुरू हो गया है. और पार्टियां अपने गठबंधन को मज़बूत करने के लिए बैठक कर रही हैं. बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है. सूत्र के अनुसार, भाजपा ने उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा की है.

माना जा रहा है कि वह मधुबनी के बेनीपट्टी या दरभंगा के अलीनगर से चुनाव लड़ सकती है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा इसलिए भी तेज़ हो गई है क्योंकि मैथिली ठाकुर ने एक दिन पहले रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी. नित्यानंद राय भी मौजूद थे. विनोद तावड़े ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैथिली के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में मैथिली के पिता भी दिखाई दे रहे है.

मैथिली ठाकुर ने मुलाकात के बारे में क्या कहा?

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद मैथिली ठाकुर ने तावड़े की पोस्ट को टैग करते हुए कहा कि बिहार के लिए बड़े सपने देखने वालों से हर बातचीत मुझे दूरदर्शिता और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है. मैं बेहद सम्मानित और आभारी हूं.

‘बिहार वापस आना चाहती हूं…’

तावड़े ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जो 1995 में लालू प्रसाद यादव के सत्ता में आने पर बिहार छोड़ने वाले एक परिवार की बेटी हैं. बिहार की बदलती गति को देखकर बिहार लौटना चाहती है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे बिहार के आम आदमी की उम्मीदों पर खड़ा उतरने और बिहार के विकास में अपना योगदान देने का आग्रह किया है. बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर को शुभकामनाएं.

मैथिली ठाकुर न केवल बिहार की बेटी हैं. बल्कि उन्होंने अपनी गायकी से सोशल मीडिया पर भी अपनी एक मज़बूत फैन फॉलोइंग बनाई है. उनके कई गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं. चाहे वे छठ पर्व से संबंधित हों या अन्य त्योहारों से. मधुबनी उनका गृह ज़िला है और बेनीपट्टी इसी ज़िले की एक विधानसभा सीट है.

Bypolls: बिहार समेत 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, किस राज्य में कब पड़ेगा वोट? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST