<
Categories: बिहार

Bihar Chunav से पहले CM Nitish की सुरक्षा में गड़बड़ी! अचानक लिफाफा में क्या लेकर घुसा शख्स

CM Nitish Kumar: पटना में लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक देखी गई. जब वे सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे. तब अचानक से एक व्यक्ति कागज लेकर पहुंच गया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी थोड़ी देर के लिए अचंभित हो गए.

Bihar News: गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे. तभी एकाएक एक व्यक्ति वहां पीला कागज लेकर पहुंच गया और उसके बाद तत्काल सुरक्षा कर्मी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की. मुख्यमंत्री एक पल के लिए अचंभित रह गए.

बार बार ऐसा क्यों हो रहा? (Why is this happening again and again?)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है. 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे एक व्यक्ति एक सीलबंद लिफाफा लेकर उनके पास आया और उसमें से एक कागज निकालकर मुख्यमंत्री को दिखाने लगा था. इस दौरान मुख्यमंत्री भी अचंभित रह गए.  हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे सवाल उठ रहे हैं कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही है.

कड़ी सुरक्षा के बावजूद सेंध (Despite tight security, the breach)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को Z+ और ASL सुरक्षा प्राप्त है. इसके अलावा उन्हें बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के तहत भी सुरक्षा प्राप्त है. वर्तमान में मुख्यमंत्री की सुरक्षा एक या दो नही बल्कि 200 प्रशिक्षित कमांड द्वारा की जाती है. प्रशिक्षित कमांडो के इस दस्ते को विशेष सुरक्षा समूह (SSG) कहा जाता है. इस समूह में पुलिस ITBP, CRPF, NSG और SPG के प्रशिक्षित कमांडो शामिल होते है.

मुख्यमंत्री के पास जाने पर रोक (Ban on going to the Chief Minister)

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रतिबंध लगाए है. बिना पूरी जांच के किसी को भी मुख्यमंत्री के पास जाने की अनुमति नहीं दिया गया है और जांच के भी कोई भी मुख्यमंत्री को माला नहीं पहना सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी जितनी ही कड़ी है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST