Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. इसी बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. आरोप है कि आचार सांहिता के दौरान पैसे बांटे.
Bihar Chunav 2025
FIR Against Pappu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुकी है. इसी पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आचार सांहिता के दौरान जनता में पैसे बांटते दिखे और इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
एफआईआर के बाद पप्पू यादव ने कहा कि “हम भगवान से डरते नहीं, चुनाव आयोग से क्या डरेंगे?” उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप पर सफाई देते हुए कहा कि वहां जनता की मदद करने गये थे.
मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि “हम न तीन में न तेराह में, न हमको चुनाव लड़ना है” चार-चार लोग मुख्यमंत्री पद के दावेदार है. चिराग पासवान हाजीपुर से, नित्यानंद राय वहीं से, कुशवाहा जी और हमारे नेता भी वहीं से है” फिर उन्होंने आगे कहा कि वहां पर बाढ़ में सब यादव और राजपूत का घर कट गया है. इसलिए वहां जनता की मदद करने के लिए गये थे”
पप्पू यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर टैग किए जाने के बाद वे मदद करने गए थे. उन्होंने फिर आगे कहा कि हम तो जा नहीं रहे थे, सब सोशल मीडिया पर टैग कर के बता रहा था कि उन्होंने 12 दिनों से खाना नहीं खाए है. 300-400 घर कट गया है.अब उन लोगों ने खाना नहीं खाया था तो हमने मदद कर दी.
तेजस्वी यादव द्वारा दिया गया रोजगार के वादे के बारे में पप्पू यादव ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता है. रोजगार की बात तो हो सकती है, लेकिन इतने सारे नौकरी कहां से आएगा? उन्होंने यह भी कहा रोजगार देने की क्षमता तो है ही, कांग्रेस हर जगह रोजगार देती है.
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…