Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. 20 साल में पहली बार है जब जेडीयू 'बड़े भाई' की भूमिका में नहीं है. ये बराबरी का फॉर्मूला, राजनीतिक जानकारों के लिए बिहार बीजेपी की मनोवैज्ञानिक जीत है.
Bihar Chunav 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) दोनों बराबर सीटों पर 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही. इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखने को मिला था. नीतीश कुमार की जेडीयू हमेशा सबसे ऊपर रहती थी. सीट शेयरिंग में जेडीयू की सीटें हमेशा BJP से ज्यादा रही. लेकिन 2025 में मामला बराबरी पर आ गया है. राजनीति के जानकार इसे बीजेपी के लिए मनोवैज्ञानिक जीत के तौर पर देख रहे हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा की. अबकी बार बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही.
इस बीच महागठबंधन ने भी सीटों के बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. राजद,(RJD) कांग्रेस और वामपंथी दलों (CPI-ML, CPI, CPM) के साथ-साथ मनोज सहनी की वीआईपी पार्टी भी आज अपने पत्ते खोल सकती है. सूत्र बता रहे हैं कि महागठबंधन जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देगा.
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से दूसरी लिस्ट जारी किए जाने की भी चर्चा तेज है. प्रशांत किशोर अभियान से जुड़े सूत्रों के अनुसार आज शाम या कल सुबह एक नई लिस्ट जारी हो सकती है. जिसमें 30 से ज़्यादा उम्मीदवारों के नाम होंगे. यह भी घोषणा हो सकती है कि प्रशांत किशोर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं.
गणतांत्रिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि हमारी पार्टी अन्य कई दलों के साथ गठबंधन बनाकर सभी 243 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी भी शामिल है. मुकुल आनंद ने रविवार को पटना के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 243 सीटों में से 140 सीटें अति पिछड़े वर्ग के ईमानदार उम्मीदवारों को दी जाएंगी. राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामनंदन ठाकुर ने बताया कि उनकी पार्टी ने बिहार की कई सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…