NDA seat sharing:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ़ हो गई है.
Bihar Chunav 2025(file photo)
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर आखिरकार सहमति बन गई है. दिल्ली में हुई सीट बंटवारे की बैठक ने बिहार चुनाव के लिए एनडीए का रुख स्पष्ट कर दिया है. इस बैठक में यह तय किया गया कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
Bihar के चुनावी मैदान में उतर रहीं ये नई पार्टियां, NDA या महागठबंधन; किसकी डूबाएंगी नैया?
भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बना ली है, जो इस प्रकार है:
JDU – 101
BJP – 101
LJP – 29
HAM – 6
कुशवाहा – 6
विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है. सभी सहयोगी दल बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए कमर कस रहे हैं और दृढ़ संकल्पित हैं.
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में यह स्पष्ट हो गया कि गठबंधन में शामिल कौन-सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. आलाकमान के इस फैसले के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.
Bihar के चुनावी मैदान में उतर रहीं ये नई पार्टियां, NDA या महागठबंधन; किसकी डूबाएंगी नैया?
Pune Murder Case: कोमल और शुभम हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. हत्या…
Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…
Anant Singh Viral Video: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म का…
Arushi Nishank Chirag Paswan Marriage Rumours: चिराग पासवान और आरुषि निशंक की शादी की अफवाहों…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता…