<
Categories: बिहार

‘खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की…’, यूट्यूबर मनीष कश्यप का BJP से मोह भंग…दिया इस्तीफा, जानें क्या है आगे का प्लान?

उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे। जब मैं पार्टी में था तब भी इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा। अब मुझे लगा कि मैं पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा सकता।

India News (इंडिया न्यूज),Manish Kashyap Resigned: बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी छोड़ने के बाद वो कोई पार्टी जॉइन करेंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर मनीष कश्यप ने खुलकर बात की। मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी जॉइन करना उनकी गलती थी. उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। जयशंकर ने ऐसा क्या कहा कि माथा पकड़ लिए पीएम शहबाज, PM Modi के दूत ने पूरी दुनिया को दिया सीधा संदेश,भारत के खिलाफ जहर उगलने वालों की लगी वाट ‘अब मैं भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं हूं’ रविवार को मनीष कश्यप फेसबुक पर लाइव आए और अपने इस्तीफे की घोषणा की। मनीष ने कहा, ‘मैं अब भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं हूं। अगर मैं भाजपा में रहकर खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद कैसे करूंगा?’ हालांकि, पीएम मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री रहेंगे। पार्टी में न रहने के बाद भी वे बिना वजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने का मतलब है अपनी आंखों के सामने अपने ही लोगों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना। मुझे मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। यूट्यूबर ने आगे कहा कि मुझे लगा था कि इन लोगों के साथ रहकर मैं और मजबूती से लोगों की सहायता कर पाऊंगा, हालाँकि मैं खुद की मदद नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे। जब मैं पार्टी में था तब भी इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा। अब मुझे लगा कि मैं पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा सकता। मुझे बिहार के लिए लड़ना है – मनीष कश्यप उन्होंने यह भी कहा कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे, जबकि कुछ लोग दुखी होंगे। उन्होंने लोगों से उनकी राय भी मांगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए, किस पार्टी से लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए। मनीष ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में गए थे। कई इलाकों का दौरा किया। वहां लोगों से मिले। अब वे इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहार के लिए लड़ना है। पलायन रोकने के लिए लड़ना है। संबंधित खबरें घग्गर पाइप लाइन मुद्दे को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- पाइप हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए किसानों के लिए की जाए उचित व्यवस्था
Share
Published by

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST