<
Categories: बिहार

रेड के बीच विस्फोट से हड़कंप, दो सब-इंस्पेक्टर समेत 5 जख्मी, जेवरात बरामद

बिहार में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक बम धमाका हुआ, जिसमें 2 सब इंस्पेक्टर समेत 5 लोग जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में हुई लूट के आरोपियों के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें  दो सब इंस्पेक्टर समेत 5 लोग घायल हो गए. इस घटना में गायब हुए  सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक बम ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

फूलों में छुपाया था विस्फोटक

जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम नामजद आरोपियों की तलाश में वृंदावन गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. बदमाशों ने अपने ठिकाने पर पहले से ही मिट्टी के नीचे विस्फोट छिपाकर रखा था, जो अचानक फट गया. बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक फूलों के बगीचे के भीतर बाउंड्री के अंदर दबाकर रखा गया था.

एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने की कोशिश कर रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूटे गए जेवरात की बरामदगी की भी सूचना सामने आई है. घायल पुलिसकर्मियों में दरोगा बीके ओझा, गुड़िया कुमारी तथा एसटीएफ के जवान नगीना, ज्ञानी और धर्मेंद्र शामिल हैं. सभी को नावकोठी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है.

मौके पर पहुंचे एसपी मनीष

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की. सुरक्षा को  ध्यान में रखते हुए उस इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया. साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है. एसपी मनीष ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा लूट कांड और एक्सिस बैंक लूट कांड के आरोपियों के यहां छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई और सर्च अभियान के दौरान पहले से रखा गया विस्फोटक ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में  कुछ पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल हुए हैं. 

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. फिलहाल, इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया…

Last Updated: April 11, 2026 21:16:05 IST

Asha Bhosle Health Update: अत्यधिक थकान और सीने में…आशा भोसल की सेहत को लेकर आ गया लेटेस्ट अपडेट, जनाई भोसले ने किया क्लीयर

Asha Bhosle Health Update: देश की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:01:09 IST