<

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस स्थिति को सपा का ल्यारी राज करार दिया तो वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी को धुरंधर करार दिया.

Pooja Pal on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) भले ही 2027 में होने वाला है. लेकिन इसको लेकर चर्चा अभी से शुरू हो गई है. सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस बीच आरोप-प्रत्यारोप की भी खबर सामने आ रही है. इसी कड़ी में विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कौशांबी में पाल समाज की एक बेटी के साथ हुई घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए.

पूजा पाल ने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सपा से जुड़े तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है.

पूजा पाल ने सपा पर लगाया ये आरोप

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा समर्थित अपराधी माहौल खराब करने में जुटे हैं. उन्होंने इस स्थिति को सपा का ल्यारी राज करार दिया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पूजा पाल ने कहा कि चुनाव से पहले उनके संरक्षण में कुछ लोग प्रदेश में डर और दबाव का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी समाज समेत कई वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

सीएम योगी की सराहना की

विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई जारी है. पूजा पाल ने अपने पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले भी ऐसे तत्वों के सामने नहीं झुकी थीं और आगे भी नहीं झुकेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जनता की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी.

बयानबाजी तेज

बहरहाल पूजा पाल के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं, माना जा रहा है कि यूपी में 2027 के चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आती जाएगी वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अब और भी ज्यादा गति पकड़ेगा और इसके स्तर में गिरावट भी देखी जा सकती है. बहरहाल यह स्तर कितना नीचे जाएगा यह तो आगे आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल तो मामला सपा के ल्यारी राज और धुरंधर सीएम तक पहुंच ही चुका है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:46:29 IST

दोस्ती शर्मसार! कर्ज में डूबी सहेली ने दोस्त के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर हाथ साफ, ऐसे खुला राज

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 5, 2026 10:40:48 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 5, 2026 10:37:12 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक किलो का भाव 2 लाख रुपये के करीब, जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate 5 November 2026: चांदी की कीमतों में तेजी के बीच जानिए दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: November 5, 2026 10:22:58 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन

यह मान्यता कर्मचारियों के विश्वास, जुड़ाव और कल्याण पर आधारित कार्य-संस्कृति के निर्माण पर एलजी…

Last Updated: November 5, 2026 10:22:09 IST