<
Categories: मनोरंजन

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. वहीं एक्ट्रेस ने एक्टर का किरदार निभाया था. बड़ी बात ये है कि एक्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस और एक्ट्रेस ने बेस्ट एक्टर का अव़र्ड भी जीता. फिल्म ने रिलीज के बाद काफी सुर्खियां भी बटोरीं.

Daayraa: हिंदी सिनेमा में 1996 में अमोल पालेकर की फिल्म ‘दायरा’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने जेंडर, पहचान, प्रेम और समाज की रूढ़िवादी सोच को बेबाकी से सामने रखा. इसके कारण फिल्म ने अवॉर्ड्स में अनोखा इतिहास रचा. फिल्म के एक्टर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं फिल्म की एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म में निर्मल पांडे और सोनाली कुलकर्णी ने एक्टिंग की थी, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. 

एक्टर को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

बता दें कि साल 1996 में दायरा फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में एक्टर निर्मल पांडेय ने ट्रांसवेस्टाइट डांसर का किरदार निभाया था और सोनाली ने पुरुष का. निर्मल पांडे को फ्रांस के Valenciennes Film Festival में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तथा. वहीं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. ये अवॉर्ड्स फिल्म के थीम को दिखाते हैं. 44वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म को स्पेशल जूरी का अवॉर्ड भी दिया गया था.

कैसी है कहानी?

फिल्म दायरा में महिलाओं से लेकर कई जरूरी संवेदनशील मुद्दे उठाए गए थे. इस फिल्म ने दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल में जमकर धूम मचाई थी. इस फिल्म को डायरेक्टर अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था. इसका स्क्रीनप्ले टिमेरी एन. मुरारी का था. फिल्म में कलाकारों ने बेहतरीन तरीके से अपने किरदारों को निभाया था. 

काफी पसंद आई थी दोनों की केमिस्ट्री

निर्मल पांडे ने कमाल के अभिनय से काफी वाहवाही बटोरी थी. निर्मल ने इतनी नजाकत और संवेदना से काम किया कि लोग ये भी भूल जाते थे कि वे एक पुरुष हैं. वहीं सोनाली कुलकर्णी ने फिल्म में पुरुष का किरदार निभाकर गुस्से, भय और कमजोरी को बखूबी दिखाया. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST