<
Categories: बिहार

मुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, तीन महीने बाद मिले शव के अवशेष; सगा भाई बनारस से गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने पहले लैपटॉप कारोबारी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे. पुलिस ने उनका और उनकी पत्नी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है.

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. 

संपत्ति और जमीन-जायदाद के विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या उनके सगे छोटे भाई अनुज ने ही कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शवों के अवशेष बरामद कर लिए हैं.

19 मई की रात रहस्यमय तरीके से हुए थे लापता

मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी 19-20 मई की रात अपने घर और मार्केट से अचानक लापता हो गए थे. दोनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई. दंपति की इकलौती बेटी शेफाली ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल (कमरे) से खून के धब्बे बरामद किए, जिनकी वैज्ञानिक जांच में व्यापारी का खून होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया.

बेटी का संदेह सच साबित हुआ

घटना के बाद से ही कारोबारी की बेटी शेफाली अपने चाचा अनुज पर लगातार संदेह जता रही थी. उसका आरोप था कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके माता-पिता को नुकसान पहुंचाया गया है. जांच के दौरान ही आरोपी अनुज भी अचानक लापता हो गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. तकनीकी साक्ष्यों से उसके वाराणसी में होने की जानकारी मिली, जहां से पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

चीख सुनकर बचाने पहुंचे भाई को भी मारा

पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाली रात आरोपी अनुज अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर रहा था. चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई मनोज भगत कमरे में पहुंचा. छोटे भाई को अपनी पत्नी का गला घोंटते देख जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पास में रखी मूर्ति उठाकर मनोज के सिर पर दे मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को अपनी कार में रखकर दरभंगा रोड स्थित बोचहां थाना क्षेत्र में ले गया और सड़क किनारे फेंक दिया. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर लौटकर परिजनों के सामने घड़ियाली आंसू बहाता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो. बाद में मामला तूल पकड़ते ही वह बनारस भाग निकला. मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा और एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए गए हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST