<
Categories: बिहार

Bihar: क्या पीने से बिहार में अंधे हो रहे हैं लोग? पूरे राज्य में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

Chhapra Poisonous Liquor: इसी के मद्देनज़र सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एसपी पूरण कुमार झा के आदेश पर और महाराजगंज डीएसपी अमन जी के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.

Bihar: सारण जिले में नकली शराब पीने के शक में लोगों की मौत की वजह से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं. अलग-अलग थाना इलाकों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों का सदर अस्पताल में आंखों की रोशनी कम होने का इलाज चल रहा है. कई अन्य लोगों का प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चल रहा है. हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नकली शराब पीने से किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है.

इस घटना के बाद अवैध शराब और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. इसी कड़ी में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जिसमें लोगों को माइक्रोफोन के जरिए शराबबंदी कानून और जहरीली शराब के खतरों के बारे में सचेत किया गया.

पांच की मौत, एक अंधा.

सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में मिंटू नाम का एक आदमी भी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जहरीली शराब पीने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंटू मजदूरी करता है. बताया जा रहा है कि वह काम के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसने शराब पी ली. शराब पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर उसके परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी आंखों की रोशनी चली गई.

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन अलर्ट

इसी के मद्देनजर सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एसपी पूरण कुमार झा के आदेश पर और महाराजगंज डीएसपी अमन जी के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह तथा मध्य निषेध पुलिस टीम ने बाजारों, गलियों और चौराहों पर माइक्रोफोन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

इन लोगों की हुई मौत

  • संतोष महतो पिता चंद्रमा महतो मशरक तख्त (11मार्च)
  • .पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट(11 मार्च)
  • पानापुर थाना क्षेत्र के दूबौली गांव निवासी जगन्नाथ राय के 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय (12 मार्च)
  • मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह (13 मार्च)
  • मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला परशुराम महतो के पुत्र रघुवर महतो (13 मार्च/गिरफ्तार थे)

अस्पताल में इनका चल रहा है उपचार

  • .मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी गुरचरण महतो के पुत्र पवन महतो
  • मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी
  • परशुराम महतो के पुत्र मिंटू महतो
  • मशरक थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी शिवजी शर्मा के पुत्र दूधनाथ शर्मा

पुलिस ने लोगों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. शराब बनाना, बेचना या पीना सभी गैरकानूनी है और यह अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जहरीली शराब के खतरे को लेकर जागरूकता

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब माफिया के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को जहरीली शराब के खतरे से बचाना है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं अवैध शराब की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

शराबबंदी को मजबूत करने की दिशा में कदम

प्रशासन का मानना है कि छपरा की हालिया घटनाओं के बाद चलाया गया यह अभियान बिहार में शराबबंदी कानून को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh
Tags: BiharChhapra

Recent Posts

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:40:01 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:27:30 IST