Chhapra Poisonous Liquor: इसी के मद्देनज़र सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एसपी पूरण कुमार झा के आदेश पर और महाराजगंज डीएसपी अमन जी के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.
छपरा शराब त्रासदी
Bihar: सारण जिले में नकली शराब पीने के शक में लोगों की मौत की वजह से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं. अलग-अलग थाना इलाकों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों का सदर अस्पताल में आंखों की रोशनी कम होने का इलाज चल रहा है. कई अन्य लोगों का प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चल रहा है. हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नकली शराब पीने से किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है.
इस घटना के बाद अवैध शराब और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. इसी कड़ी में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जिसमें लोगों को माइक्रोफोन के जरिए शराबबंदी कानून और जहरीली शराब के खतरों के बारे में सचेत किया गया.
सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में मिंटू नाम का एक आदमी भी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जहरीली शराब पीने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंटू मजदूरी करता है. बताया जा रहा है कि वह काम के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसने शराब पी ली. शराब पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर उसके परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी आंखों की रोशनी चली गई.
इसी के मद्देनजर सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एसपी पूरण कुमार झा के आदेश पर और महाराजगंज डीएसपी अमन जी के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह तथा मध्य निषेध पुलिस टीम ने बाजारों, गलियों और चौराहों पर माइक्रोफोन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.
पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. शराब बनाना, बेचना या पीना सभी गैरकानूनी है और यह अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब माफिया के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को जहरीली शराब के खतरे से बचाना है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं अवैध शराब की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.
प्रशासन का मानना है कि छपरा की हालिया घटनाओं के बाद चलाया गया यह अभियान बिहार में शराबबंदी कानून को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…
Saif Ali Khan assault case: सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए हमले के…
Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…
Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के…
IND VS NZ: सरे T20 में हार के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि अगर…
Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर कार्यक्रम के दौरान दर्शकों…