<
Categories: बिहार

BSPHCL ने बताई 125 यूनिट मुफ्त बिजली काउंट करने का तरीका, जानें आसान टिप्स

125 Unit Free Power: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी. अब BSPHCL ने इसकी गणना करने के लिए आसान टिप्स शेयर की हैं.

125 Units Free in Bihar Power Subsidy Scheme: बिहार में चुनाव से पहले बिहार सरकार की तरफ से घोषणा की गई थी कि नीतीश सरकार सभी बिहार वासियों को 125 यूनिट बिजली फ्री बिजली देगी. इसके बाद सरकार ने चुनाव से पहले 1 अगस्त 2025 से शुरू कर दी थी. अब सरकार की इस घोषणा को लेकर BSPHCL ने एक आसान टिप्स दी हैं. BSPHCL ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की गणना को लेकर स्थिति साफ कर दी है. कंपनी ने जानकारी दी है कि मुफ्त यूनिट की गणना 30 दिनों की मासिक अवधि के आधार पर की जाती है. अगर बिलिंग अवधि 30 दिन या उससे कम और ज्यादा है, तो प्रो-राटा यानि आनुपातिक पद्धति लागू होती है. 

कैसे करें कैलकुलेट?

BSPHCL की तरफ से पोस्ट जारी कर बताया गया है कि अगर किसी उपभोक्ता की बिलिंग अवधि 40 दिन है और उन्होंने 200 यूनिट खपत की है, तो 125 यूनिट की मुफ्त सीमा सीधे लागू नहीं होती. इसे आनुपातिक रूप से घटाया और बढ़ाया जा सकता है. उदाहरण के लिए: अगर 40 दिनों में बिलिंग होती है, तो 125×40 को 30 से भाग कर देना है. इसके बाद जवाब आएगा 166.66 यूनिट. यानी 40 दिनों की बिलिंग अवधि में आपको 167 यूनिट का बिल नहीं देना होगा. बाकी के  एक्स्ट्रा यूनिट के लिए आपको पेमेंट करनी होगी.

40 दिन की अवधि में कितनी देनी होगी पेमेंट

जैसे अगर 40 दिनों में 200 यूनिट बिजली की खपत हुई है, तो 167 यूनिट मुफ्त मिलेंगी और आपको 33 यूनिट के लिए पेमेंट करनी होगी. इसके अलावा जितना लोड मंजूर है, उसका 75 फीसदी या फिक्स्ड चार्ज में से जो ज्यादा होगा, वो पूरी बिलिंग अवधि के लिए देना होगा.

BSPHCL ने 125 यूनिट की गणना की जानकारी इसलिए दी है, ताकि कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता बनी रहे. सही तरीके से हर पात्र उपभोक्ता को इसका लाभ मिल सके. 

कब से शुरू हुई योजना?

बता दें कि बिहार सरकार ने 1 अगस्त 2025 को बिहार पावर सब्सिडी योजना शुरू की थी. इसके तहत बिहार के निवासियों को घरेलू इस्तेमाल के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना लागू की. इससे लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट क्या कल होगा जारी? यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 10th result: BSEB जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने…

Last Updated: March 29, 2026 07:54:23 IST

Pm Modi Mann Ki Baat Live: इजराइल-ईरान जंग पर बोल सकते हैं पीएम मोदी

Pm Modi Mann Ki Baat 132 Episode Live: मन की बात का आखिरी एपिसोड 22…

Last Updated: March 29, 2026 08:15:59 IST

बाथरूम में ऐसा क्या हुआ था कि मर गए पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ? डॉक्टर का हैरान करने वाला खुलासा

QamarJjaved Bajwa Death: कमर जावेद बाजवा का 65 साल की उम्र में निधन हो गया.चोट…

Last Updated: March 29, 2026 07:18:13 IST

Vijaypat Singhania: कौन थे विजयपत सिंघानिया? जानिए उनके परिवार, कंपनी और नेटवर्थ के अलावा बहुत कुछ

Vijaypat Singhania: रेमंड ग्रुप के पूर्व प्रमुख और पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत कैलाशपत सिंघानिया…

Last Updated: March 29, 2026 07:15:50 IST

Delhi Metro: मेट्रो को गंदा करने पर 10000,फर्श पर बैठने पर 2500 का जुर्माना; महिला कोच में घुसने पर सबसे बड़ी सजा!

Delhi Metro: नए प्रस्ताव के मुताबिक, मेट्रो में कूड़ा फेंकने पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग…

Last Updated: March 29, 2026 07:05:51 IST

अब होटलों में नहीं देना पड़ेगा आधार कार्ड! जानें क्या है UIDAI का नया My Contact Card फीचर

My Contact Card: आजकल, कई जगहों पर लोगों से उनका आधार नंबर या पहचान से…

Last Updated: March 29, 2026 06:45:01 IST