<
Categories: दिल्ली

Delhi Metro: मेट्रो को गंदा करने पर 10000,फर्श पर बैठने पर 2500 का जुर्माना; महिला कोच में घुसने पर सबसे बड़ी सजा!

Delhi Metro: नए प्रस्ताव के मुताबिक, मेट्रो में कूड़ा फेंकने पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बिल पेश किया. नशे में हंगामा करने, थूकने, ट्रेन में फर्श पर बैठने या लड़ने, आपत्तिजनक सामान ले जाने या दिखाने पर जुर्माना ₹500 से बढ़ाकर ₹2,500 करने का प्रस्ताव किया गया है.

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते वक्त कभी सीट के नीचे कचरा डाल देते हैं, पान थूक देते हैं या नियमों को सख्ती से लेते हैं, तो अब संभल जाइए! क्योंकि आने वाले समय में आपकी छोटी-सी सेफ्टी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। केंद्र सरकार ने ऐसा सख्त प्रस्ताव लाया है, जिसमें मेट्रो के अंदर गंदगी फैलाने से लेकर हंगामा करने तक पर जुर्माना कई गुना बढ़ाया जा सकता है.अब सफर सिर्फ आरामदायक ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भरा भी होने वाला है वरना जुर्माने के रुप में मोटी ककम देनी पड़ सकती है. 

ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्ट 2002 में बदलाव

केंद्र सरकार ने मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. इस बदलाव का मकसद कुछ क्रिमिनल नियमों को पैसे के जुर्माने से बदलना और जुर्माने की रकम बढ़ाना है.

कितना लग सकता है जुर्माना?

नए प्रस्ताव के मुताबिक, मेट्रो में कूड़ा फेंकने पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बिल पेश किया. नशे में हंगामा करने, थूकने, ट्रेन में फर्श पर बैठने या लड़ने, आपत्तिजनक सामान ले जाने या दिखाने पर जुर्माना ₹500 से बढ़ाकर ₹2,500 करने का प्रस्ताव किया गया है.

महिला कोच में घुसने पर पेनल्टी

अगर कोई यात्री मेट्रो कोच में कुछ लिखता या चिपकाता है या कूड़ा फेंकता है, तो उसे ₹1,000 का जुर्माना, छह महीने की जेल या दोनों हो सकते हैं. नए प्रस्ताव में अब इस पेनल्टी को बढ़ाकर ₹10,000 तक का जुर्माना कर दिया गया है. इसी तरह, महिला कोच में घुसने पर 250 रुपये या तीन महीने की जेल या दोनों के जुर्माने को बदलकर 5,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST