Live
Search
Home > राज्य > बिहार > श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात: रामरेखा घाट पर मल्टीप्लेक्स पार्किंग और कनॉट प्लेस जैसा बाजार

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात: रामरेखा घाट पर मल्टीप्लेक्स पार्किंग और कनॉट प्लेस जैसा बाजार

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 9, 2026 09:23:57 IST

Mobile Ads 1x1
Buxar: धार्मिक और पर्यटन स्थल रामरेखा घाट पर रोजाना भारी भीड़ के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से राहत देने के लिए नगर परिषद ने एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है. नगर परिषद ने मल्टीप्लेक्स पार्किंग और कनॉट प्लेस की तर्ज पर आधुनिक बाजार बनाने की प्लानिंग की है.
इससे यातायात की सुविधाएं बढ़ेगी, वाहनों की भीड़ कम होगी, श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और बाजार खरीदारी आसान हो जाएगी. इससे बक्सर के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा, इसकी वजह से रामरेखा घाट क्षेत्र का रुपरेखा बदल जाएगा.

अलग-अलग जोन में होगा बाजार

इस योजना को लेकर विभागीय स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है और जल्दी ही इसका विस्तृत खाका तैयार कर लिया जाएगा.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने कहा है कि प्रस्तावित बाजार को अलग-अलग जोनों में बनाया जाएगा और सभी जोनों में एक ही तरह के सामानों की बिक्री होगी. जैसे कपड़े की दुकान, पूजा सामग्री, खाने पीने की चीजें और रोजाना उपयोग वाली चीजों के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित किया जाएगा. इससे यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और स्थिती भी बेहतर होगी.

मल्टीप्लेक्स पार्किंग की सुविधा

यहां मल्टीप्लेक्स पार्किंग बनाया जाएगा, जिससे रामरेखा घाट और आसपास के वाहनों के अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इस पार्किंग की व्यस्था से श्रद्धालु और पर्यटक अपने वाहन सुरक्षित रूप से पार्क कर सकेंगे. इससे सड़क जाम की समस्या से निजात मिलेगा और परिचालन में सुधार होगा.
 
लोगों का कहना है कि इस प्लानिंग से न सिर्फ जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ाव मिलेगा और व्यापारियों को भी लाभ होगा.

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात: रामरेखा घाट पर मल्टीप्लेक्स पार्किंग और कनॉट प्लेस जैसा बाजार

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 9, 2026 09:23:57 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS