<
Categories: बिहार

Bihar Chunav से पहले तोहफ़ा, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त सीधे बैंक खातों में!

Mahila Rojgar Yojana 2025: पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है, जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उनके खातों में 10,000 रुपये आएंगे.

PM Narendra Modi on Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. यह योजना नीतिश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा लिया गया. इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे बिजनेस करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी. जिसकी पहली किस्त शुक्रवार को पेश की गई है.

क्या है इस योजना की मुख्य विशेषताएं?

  • लाभार्थी: प्रत्येक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा.
  • प्रारंभिक सहायता: योजना की शुरुआत में 10,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी.
  • आगे की सहायता: महिलाओं की जरूरत और व्यवसाय की सफलता के आधार पर अतिरिक्त वित्तीय सहायता ₹2 लाख तक प्रदान की जा सकती है.
  • वापसी की जरूरत नहीं: यह राशि अनुदान (ग्रांट) के रूप में दी जाएगी, जिसे लौटाने की आवश्यकता नहीं है.

क्यों शुरू की गई योजना?

सीएम नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. अब इसे एनडीए सरकार द्वारा आगे बढ़ाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वर्चुअल शुभारंभ दिल्ली से किया, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्री पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ करते ही 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त सीधे भेज दी है. यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय की शुरुआत के लिए प्रारंभिक मदद के रूप में दी गई है.  ध्यान दें कि यह राशि हर महीने नहीं मिलेगी. यह केवल शुरुआती सहायता है. भविष्य में जरूरत और सफलता के आधार पर अतिरिक्त वित्तीय मदद दी जा सकती है.

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं:

1. लाभार्थी महिला को बिहार की स्थायी निवासी होना चाहिए।

2. आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।

3. महिला विवाहिता हो और स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हो।

किस्त न के संभावितमिलने  कारण

अब बात करते हैं कि किन महिलाओं को अभी तक किस्त नहीं मिली. यदि किसी महिला के बैंक खाते में राशि नहीं आई है, तो हो सकता हैं कि आपके आवेदन फॉर्म में बैंक खाता नंबर या IFSC कोड गलत दर्ज होगा, बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा या फिर बैंक खाता रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा नहीं होगा. इन समस्याओं को संबंधित बैंक या सरकारी पोर्टल के माध्यम से आसानी से हल किया जा सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST