<
Categories: बिहार

‘उर्दू में क्यों पढ़ाई, गोली मार देंगे’ गुरु रहमान को मिली जान से मारने की धमकी, कैमरे में रिकॉर्ड

Guru Rehman: ऊर्दू पढ़ाने के मामले में दस दिन के भीतर गोली मारने की धमकी देने वाले युवक का घटना CCTV में कैद हो गया है.

पटना: राजधानी पटना के एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने की पूरी घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग पर सवाल भी उठने लगे हैं.

क्या है पूरा मामला?

पटना में खास और फेमस टीचर गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है. पटना के गोपाल मार्केट में अदम्य अदिति गुरुकुल नाम से कोचिंग संस्थान हैं. जहां 11 फरवरी शाम करीब 4:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आकर उनके ऑफिस जाता है और गोली मारने की धमकी देता है. बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर के शिक्षक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज की गई है.
यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के गोपाल बाजार में स्थित गुरु रहमान के कोचिंग सेंटर में घटी है. जहां एक व्यक्ति बिना अनुमति के संस्थान के अंदर घुस आता है, उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है और संस्थान बंद करने की धमकी के साथ 10 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी देता है.

लिखित शिकायत दर्ज

गुरु रहमान आगे बताते हैं कि इस घटना से उनके छात्रों और परिवार वालों में डर का महोल है. बाद में इस घटना के बारे में पीरबहोर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

आरोपी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष

पुलिस के मुताबिक, गुरु रहमान के बताए अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही थी. आरोपी ने उन पर 2013 में उर्दू में प्राचीन भारतीय इतिहास पढ़ाने का आरोप लगाया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.
पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन में जुटी हुई है और इस धमकी के मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST