Naagin 7 Maha Twist: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ इन दिनों टीवी पर जबरदस्त कब्जा दिया हुआ है, धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स शो को और भी ज्यादा चटपटा बना रहे हैं. वही सीरियल ‘नागिन 7’ में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है. दावा किया जा रहा है कि आर्यमान की असली पहचान खुल सकती है.
एकता कपूर टीवी सीरियल ‘नागिन 7' अपकमिंग महा ट्विस्ट
Ekta Kapoor Show Naagin 7 Spoiler: एकता कपूर का नया सीरियल नागिन 7 टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो में ढेर सारा ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. TRP में फिर से नंबर वन पर आने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. नागिन 7 में अब तक आपने देखा कि अनंता चुन-चुन कर अपने दुश्मनों से बदला ले रही है, अब तक वो मिनिस्टर और उसकी पत्नी को मार चुकी है और उसका तीसरा शिकार ऋतिक बना है, वहीं अब नागिन के निशाने पर आर्यमान आ गया है, जिसे वह चाहकर भी नहीं मार पा रही है, क्योंकि अनंता कहीं न कहीं आज भी आर्यमान से प्यार करती है, लेकिन वो इस बात को दिल से नहीं मान रही है. नागिन 7 के बीते एपिसोड में आपने देखा था कि आर्यमान को अनंता की सच्चाई पता लग जाता है, लेकिन फिर भी वह उसे मार नहीं पाती. वही अब मेकर्स आर्यमान के कैरेक्टर के साथ नया ट्विस्ट ला सकते हैं.
टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ (Naagin 7) के मेकर्स ने आर्यमान के कैरेक्टर के साथ काफी सारा सस्पेंस जोड़ा हुआ. वहीं कई रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि आर्यमान सूरी परिवार का बेटा नहीं निकलेगा. वही कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूर्वी को आर्यमान ने नहीं मारा है बल्कि वो उसका हमशक्ल था. आर्यमान को इसमें फँसाया गया है. वहीं एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. दरअसल ‘नागिन 7’ को फॉलो करने वाले एक फैन पेज के अनुसार शो का नया ट्विस्ट रिवील किया गया है और उन्होंने मेकर्स की सारी प्लानिंग से पर्दा उठा दिया है. ‘नागिन 7’ फैन पेज द्वारा दावा किया जा रहा है कि आर्यमान परमीत सूरी का असली बेटा नहीं है. बल्कि वह साइंटिस्ट का बेटा निकलेगा. नागिन 7 के शुरुआत में साइंटिस्ट विशाल पूरी को दिखाया गया, जो दुनिया को बचाने के लिए नागिन की तलाश करने निकलता है. तब ही विशाल का उसके बेटे के साथ एक सीन आता है. ऐसे में ‘नागिन 7’ फैन पेज द्वारा दावा किया जा रहा है कि आर्यमान आगे जाकर वही बच्चा निकलेगा.
एकता कपूर (Ekta Kapoor ) के सीरियल नागिन 7 के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यमान अनंता को कुछ पिला देगा, जिससे वो बेहोश हो जाएगी और फिर वह अपने पापा परमीत के पास जाएगा और नागिन की बात करेगा. यानी आर्यमान अनंता को धोखा देने वाला है. वही अब इस सीरियल में नए कैरेक्टर राधिका की एंट्री भी होने वाली है, जिसके बाद कहानी और भी ज्यादा दिलचसप होने वाली है. वहीं अब देखना और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है कि अनंता अपना बदला कैसे लेगी और क्या आर्यमान उसका सपोर्ट करेगा?
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…