<
Categories: बिहार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कार्यक्रम में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

Bihar Chief Minister Nitish Kumar Honeybees Attack: बिहार की राजधानी पटना में एक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया.

Bihar Chief Minister Nitish Kumar Honeybees Attack: बिहार की राजधानी पटना में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. इस बीच मुस्तैद सुरक्षा बलों ने सीएम को वहां से निकाल लिया, लेकिन वहां मौजूद कई लोग मधु मक्खियों के हमले में चपेट में आ गए.   

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को राजधानी पटना में साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण होना था. इस दौरान दौरान मधुमक्खियों का हमला हो गया. इस दौरान सीएम नीतीश के अलावा कुछ मंत्री और अन्य लोग मौजूद थे, जिन पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया.

सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता भी थे मौजूद

वहीं, मौजूद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को सकुशल निकाल लिया. हालांकि, कई लोगों को मधुमक्खियां ने काटा है.  मिली जानकारी के अनुसार, जब मधुमक्खियों का हमला हुआ तो कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.

मधुमक्खियों के हमले का साइड इफेक्ट

मधुमक्खियों का हमला कभी-कभी गंभीर हो जाता है. इसके चलते लोगों की जान तक चली जाती है. उत्तर प्रदेश में कुछ महीने पहले क्रिकेट के मैदान में मधुमक्खियों के हमले में क्रिकेट के अंपायर की जान चली गई. जानकारों का कहना है कि मधुमक्कियों का हमला तब होता है जब उनके छत्ते में कोई बाधा या कंपन (जैसे शोर या तेज गंध) आती है. इसके अलावा कई बार वह हमला झुंड में जाने के दौरान करती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हमलावर मधुमक्खियां ‘मेलेटिन’ (Melittin) नाम का एक खतरनाक जहर छोड़ती हैं.

सोर्स: @firstbiharnews

क्या होता है जब काट लेती हैं मधु मक्खियां

 मधुमक्खियों के काटने से चेहरे या फिर शरीर में सूजन, एलर्जी होती है. इसके अलावा गंभीर मामलों में एनाफिलेक्टिक शॉक के कारण पीड़ित की मौत भी हो सकती है. सलाह यह दी जाता है कि जब मधुमक्खियों के हमले के दौरान सिर ढककर सीधे भागें. इसके अलावा कभी भी पानी में न छिपें. और हां मधुमक्खियां काट लें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: bihar news

Recent Posts

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST