Bihar Chief Minister Nitish Kumar Honeybees Attack: बिहार की राजधानी पटना में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. इस बीच मुस्तैद सुरक्षा बलों ने सीएम को वहां से निकाल लिया, लेकिन वहां मौजूद कई लोग मधु मक्खियों के हमले में चपेट में आ गए.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को राजधानी पटना में साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण होना था. इस दौरान दौरान मधुमक्खियों का हमला हो गया. इस दौरान सीएम नीतीश के अलावा कुछ मंत्री और अन्य लोग मौजूद थे, जिन पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया.
सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता भी थे मौजूद
वहीं, मौजूद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को सकुशल निकाल लिया. हालांकि, कई लोगों को मधुमक्खियां ने काटा है. मिली जानकारी के अनुसार, जब मधुमक्खियों का हमला हुआ तो कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.
मधुमक्खियों के हमले का साइड इफेक्ट
मधुमक्खियों का हमला कभी-कभी गंभीर हो जाता है. इसके चलते लोगों की जान तक चली जाती है. उत्तर प्रदेश में कुछ महीने पहले क्रिकेट के मैदान में मधुमक्खियों के हमले में क्रिकेट के अंपायर की जान चली गई. जानकारों का कहना है कि मधुमक्कियों का हमला तब होता है जब उनके छत्ते में कोई बाधा या कंपन (जैसे शोर या तेज गंध) आती है. इसके अलावा कई बार वह हमला झुंड में जाने के दौरान करती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हमलावर मधुमक्खियां ‘मेलेटिन’ (Melittin) नाम का एक खतरनाक जहर छोड़ती हैं.
नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, कई नेताओं को डंक लगा। बिहार में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।#Bihar #NitishKumar #BreakingNews… pic.twitter.com/Edxlx8ewkt
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 14, 2026
सोर्स: @firstbiharnews
क्या होता है जब काट लेती हैं मधु मक्खियां
मधुमक्खियों के काटने से चेहरे या फिर शरीर में सूजन, एलर्जी होती है. इसके अलावा गंभीर मामलों में एनाफिलेक्टिक शॉक के कारण पीड़ित की मौत भी हो सकती है. सलाह यह दी जाता है कि जब मधुमक्खियों के हमले के दौरान सिर ढककर सीधे भागें. इसके अलावा कभी भी पानी में न छिपें. और हां मधुमक्खियां काट लें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.