बिहार के पूर्णिया में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. उसने अपने दो मासूम बच्चों के सामने उसके सीने में गोली मारकर उसकी जान ले ली. इसके बाद मौके से फरार हो गया.
पति ने किया पत्नी का कत्ल
Husband Killed Wife: बिहार के पूर्णिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां केके हाट थाना क्षेत्र के रेनू नगर में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने पत्नी के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. महिला की पहचान 10+2 शिक्षिका शालिनी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं उनका पति राजकुमार कोऑपरेटिव बैंक में काम करता है. हैरानी की बात ये है कि जब आरोपी ने अपनी पत्नी का मर्डर किया, उस दौरान उसके दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे. उसका एक बेटा 4 साल और दूसरा नौ साल का है. झगड़े के दौरान बच्चे पिता से मां को न मारने की गुहार लगाते रहे.
इस मामले में मृतका शालिनी के परिजनों का कहना गै कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में पहले मारपीट हुई और फिर राजकुमार ने गुस्से में अपनी पत्नी शालिनी के सीने में गोली मार दी. गोली लगने के बाद शालिनी गिर गईं. आरोपी उसे गोली मारकर मौके से बाग गया.
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर घर में आसपास के लोग आ गए और घर के लोग भी आ गए. शालिनी को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
खजांची हाट थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने इस बारे में जानकारी दी कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था. इसी दौरान पति ने पत्नी को गोली मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं दोनों के बीच क्या विवाद था इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: जमीन के झगड़े में हैवानियत! युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…
T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…
IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप…
Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट…