<

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…

Samastipur Viral Video: समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में बांध रोड पर एक लड़की से सरेआम छेड़खानी हुई. 56 सेकेंड का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Samastipur Case News: बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और शर्मनाक घटना सामने आ गई है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां सड़क पर एक लड़की के साथ कुछ लड़कों ने बदतमीजी की. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गुस्से में हैं.

जगतसिंहपुर गांव में बांध रोड पर हुई वारदात

यह घटना समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि लड़की बांध बाइपास रोड पर एक लड़के के साथ जा रही थी. वह रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी. तभी वहां दो-तीन स्थानीय युवक आ गए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. वायरल हो रहा 56 सेकेंड का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की का हाथ पकड़ रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं. लड़की बार-बार कह रही है, “मुझे छोड़ दो.” लेकिन आरोपी नहीं मान रहे हैं.

लड़की बोली- भाई को बुलाऊंगी

वीडियो में लड़की खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. एक लड़का बनियान पहने हुए बार-बार उसका हाथ पकड़ता है. जब लड़की विरोध करती है तो उसे मारने की कोशिश भी की जाती है. लड़की डर के मारे कहती है, ‘रुको मैं अपने भाई को बुलाती हूं.’ इस पर आरोपी बेशर्मी से कहते हैं, ‘ठीक है बुलाओ.’ सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद कुछ लोग इस पूरी घटना पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं, किसी ने लड़की की मदद नहीं की.

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गुरुवार सुबह चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. प्रभारी सदर DSP ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इनमें से दो की पहचान विकास कुमार शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है. दोनों जगतसिंहपुर गांव के ही रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विकास पर पहले से ही शराब के कई केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में नहीं कर पाएंगे लव मैरिज? प्रेम विवाह के खिलाफ सामाजिक पंचायत का फरमान; कपल के साथ किया जाएगा ये काम

SP बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

समस्तीपुर के SP अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि यह मामला बहुत संवेदनशील है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की तह तक जा रही है. इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:लीक हुई थी प्राइवेट क्लिप! ड्राइवर-वॉचमैन बार-बार देखकर लेते थे मजे; फिर Radhika Apte ने उठाया था ये कदम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST