Jamui Viral Video: हाल ही में बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने बिहार में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उड़े कर दिए. यहां नाबालिग छात्र-छात्रा कहीं से वापस आ रहे थे और उन्हें परेशान किया गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जमुई मामले में मुख्य आरोपू गिरफ्तार
Jamui Viral Video: हाल ही में बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में छात्रा को जबरन पकड़ता और खींचता नजर आया नंदन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान नंदन के पैर में गोली लगी. उसके साथी हरि राम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जमुई-लखीसराय रोड पर कुंदन ब्रज इलाके के पास हुई. यहां स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) दोनों आरोपियों की तलाश में पहुंची थी. पुलिस का दावा है कि संदिग्धों ने टीम पर हमला किया और मौके से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें नंदन के पैर में गोली लगी. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
यह मामला 19 सितंबर की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा के दो छात्र एक स्थानीय पर्यटन स्थल से लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें एक नकाबपोश व्यक्ति छात्रा को पकड़कर खींचता नजर आया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया.
पुलिस ने वायरल वीडियो और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस के मुताबिक, अब तक कई संदिग्धों की पहचान हुई है और कुछ गिरफ्तारियां भी की जा चुकी हैं. शुरुआती कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों के नाबालिग होने की जानकारी पुलिस ने दी है. इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में रामाशिश चौधरी, कुंदन कुमार और मोहम्मद फैयाज को भी गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें: Video: लड़की को उठाया और फिर…रात के अंधेरे में हैवानों ने की ऐसी हरकत; वीडियो देख दहल उठेगा दिल
Samastipur molestation case: बिहार के समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी का…
Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर…
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बारात आई लेकिन दहेज पूरा न मिलने…
Delhi Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद के मामले में…
Government Jobs 2026: नवंबर 2026 में कई सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में…
Delhi NCR Metro Expansion: दिल्ली-NCR में मेट्रो एक्सटेंड की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में 8…