Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > जमुई से वायरल हुआ नकाबपोशों का वीडियो, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; अब 3 और गिरफ्तार

जमुई से वायरल हुआ नकाबपोशों का वीडियो, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; अब 3 और गिरफ्तार

Jamui Viral Video: हाल ही में बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने बिहार में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उड़े कर दिए. यहां नाबालिग छात्र-छात्रा कहीं से वापस आ रहे थे और उन्हें परेशान किया गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Last Updated: September 22, 2026 17:08:56 IST

Mobile Ads 1x1

Jamui Viral Video: हाल ही में बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में छात्रा को जबरन पकड़ता और खींचता नजर आया नंदन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान नंदन के पैर में गोली लगी. उसके साथी हरि राम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जमुई-लखीसराय रोड पर कुंदन ब्रज इलाके के पास हुई. यहां स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) दोनों आरोपियों की तलाश में पहुंची थी. पुलिस का दावा है कि संदिग्धों ने टीम पर हमला किया और मौके से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें नंदन के पैर में गोली लगी. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

19 सितंबर को सामने आया था मामला

यह मामला 19 सितंबर की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा के दो छात्र एक स्थानीय पर्यटन स्थल से लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें एक नकाबपोश व्यक्ति छात्रा को पकड़कर खींचता नजर आया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया.

वीडियो से आरोपियों की पहचान

पुलिस ने वायरल वीडियो और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस के मुताबिक, अब तक कई संदिग्धों की पहचान हुई है और कुछ गिरफ्तारियां भी की जा चुकी हैं. शुरुआती कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों के नाबालिग होने की जानकारी पुलिस ने दी है. इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में रामाशिश चौधरी, कुंदन कुमार और मोहम्मद फैयाज को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Video: लड़की को उठाया और फिर…रात के अंधेरे में हैवानों ने की ऐसी हरकत; वीडियो देख दहल उठेगा दिल

MORE NEWS