Delhi NCR Metro Expansion: दिल्ली-NCR में मेट्रो एक्सटेंड की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में 8 नए रूट बनाए जाएंगे. इसके अलावा पुराने रूट पर भी तैयारी तेज की जा रही हैं. इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली मेट्रो का बढ़ेगा रूट
Delhi NCR Metro Expansion: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले सालों में सफर की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. जिन इलाकों में अभी तक मेट्रो पहुंचने का इंतजार है, वहां जल्द ही कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुल सकता है. दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को राजधानी के बाहरी इलाकों और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. इसके लिए फेज-V(B) के तहत 8 नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा यशोभूमि (द्वारका सेक्टर-25) से गुरुग्राम के राजीव चौक तक प्रस्तावित रूट की हो रही है. अगर इसे मंजूरी मिलती है तो दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर पहले से कहीं आसान हो सकता है.
RTI से मिली जानकारी के मुताबिक, फेज-V(B) के तहत कुल 8 नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं. इन सभी रूट पर कुल 65 स्टेशन बनाने की योजना है. इनमें यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का कॉरिडोर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है. वहीं, बाकी 7 कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है.
दिल्ली मेट्रो के फेज-IV के तहत आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी वेस्ट और एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर काम जारी है. इन्हें दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. वहीं, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को दिसंबर 2030 तक पूरा करने की योजना है.
ये भी पढ़ें: पिता की जगह बेटी की शादी में पहुंचे 16 जाट रेजिमेंट के जवान, निभाई परिवार की जिम्मेदारी, जवानों ने संभाली जिम्मेदारी
Government Jobs 2026: नवंबर 2026 में कई सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में…
Bank Holiday 24 November 2026: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर लखनऊ,…
सूरत (गुजरात) [भारत], 23 नवंबर: लांसर्स आर्मी स्कूल्स की ओर से 2 और 3 नवंबर…
Delhi Sarai Kale Khan Station: दिल्ली में सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर लोगों…
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के हरसौली गांव में दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की…
Shubman Gill Early Handshake: वेलिंगटन टेस्ट में 15 ओवर बाकी रहते शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड…