<

Jehanabad Crime: पहले पत्नी ने छोड़ा, फिर बच्चे कहने लगे नपुंसक, बदला लेने के लिए हॉस्टल के गार्ड ने किया 5 साल के बच्चे का रेप और…

Jehanabad Rape-Murder Case: बिहार के जहानाबाद से एक 5 साल के मासूम की कैंटीन गार्ड ने ही रेप के बाद हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.

Jehanabad Rape Case: बिहार के जहानाबाद से एक मासूम छात्र की हत्या का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. कड़ौना थाना के कनौदी स्थित गुरुकुल स्कूल में बीते रविवार की रात 5 साल के छात्र की रेप के बाद ब्लेड से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. अब छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा भी कर दिया है. इस जघन्य अपराध को कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा ने अंजाम दिया था. घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार ब्लेड भी बरामद कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी पाली थाना क्षेत्र के बेमभई गांव का रहने वाला है, जिसे जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गार्ड को पहले ही छोड़ चुकी थी उसकी पत्नी

पुलिस की ​जांच में यह बात सामने आई है कि गार्ड की पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी. इस वजह से वह काफी काफी तनाव में रहता था. इसी कारण हॉस्टल के बच्चे उसे अक्सर नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक कुंठा का शिकार था. साथ ही कुछ समय पहले हॉस्टल संचालक से उसका विवाद हुआ था. आरोपी ने हॉस्टल को बदनाम कर उसे बंद कराने की गहरी साजिश रची थी.

गार्ड ने बहला-फुसलाकर चुपके से अपने कमरे में बुलाया

इस मामले पर एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि ​रविवार की रात हॉस्टल के बच्चे टीवी देख रहे थे. जैसे ही टीवी बंद हुआ, गार्ड ने मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर चुपके से अपने कमरे में बुला लिया. वहां उसने मासूम के साथ जबरन कुकर्म किया. जब बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा, तो पकड़े जाने के डर से गार्ड ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ी पर फेंक दिया.

आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा

फिलहाल एसपी अपराजित लोहान का कहना है कि आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. 

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Gold Rate Today 13 April 2026: सोना चढ़ा आसमान पर या आने वाली है बड़ी गिरावट? अभी खरीदें या रुकना ही समझदारी!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 13 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 13, 2026 09:58:18 IST

Bihar New CM Latest Update: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? कैसे 48 घंटे में खत्म होगा सस्पेंस

Bihar New CM Latest Update: बिहार में नई सरकार के लिए मंगलवार (14 अप्रैल) और…

Last Updated: April 13, 2026 09:55:45 IST

NEET 2026 UG Exam City Slip Released: नीट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड और क्या है इसका महत्व

NEET UG 2026 Exam City Slip Released: नीट यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर…

Last Updated: April 13, 2026 09:54:45 IST

Crude Oil Price: कितना बढ़ा कच्चे तेल का दाम? ऑयल मार्केट में मचा हड़कंप; क्या थम जाएगी सप्लाई चेन?

Crude Oil Price: इस्लामाबाद में चल रही डिप्लोमैटिक बातचीत से स्टॉक और कमोडिटी मार्केट को…

Last Updated: April 13, 2026 09:45:51 IST

खामोशी से वार… हर चौथा शख्स हाई बीपी का शिकार, जानलेवा बन रहीं ये फेवरेट चीजें, क्या खाना फायदेमंद

High BP Problem: हाई ब्लड प्रेशर अब एक आम बीमारी नहीं, बल्कि एक महामारी बन…

Last Updated: April 13, 2026 09:39:24 IST

Sambhal Murder: ‘पत्नी की हत्या करके आया हूं…’, थाने पहुंचे शख्स की बात सुनकर सन्न रह गई पुलिस, फिर सौंप दी ये चीज

Sambhal Murder News: उत्तर प्रदेश के संभल में दुर्गेश प्रजापति नाम के शख्स ने अपनी…

Last Updated: April 13, 2026 09:31:44 IST