<

शर्मनाक वारदात, डायन बताकर महिला के घर में घुसे दबंग, बच्चों के सामने मां को बेरहमी से पीटा, लाखों की लूटपाट

बिहार क्राइम न्यूज: खगड़िया में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला और उसके मासूम बच्चों के साथ बेरहमी का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Khagaria Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना इलाके के चौधली पंचायत के वार्ड नंबर 5 में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला और उसके मासूम बच्चों के साथ बेरहमी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता मंजू देवी ने थाने में दिए अपने आवेदन में गांव के आठ लोगों पर उस पर हमला करने, डायन कहने, घर में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के मुताबिक, वह सुबह खाना बना रही थी, तभी उसके पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर गांव के आठ लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस आए. हमलावरों ने कथित तौर पर मंजू देवी को डायन कहकर बेइज्जत किया, गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी, ईंट, पत्थर और हथौड़े जैसे हथियारों से उस पर और उसके छोटे बच्चों पर बेरहमी से हमला किया.

हमले में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं.

एक लाख रुपये कैश लूटने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके फूस के घर में तोड़फोड़ की, एक बक्सा तोड़ा और करीब एक लाख रुपये कैश चुरा लिए, पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता का यह भी दावा है कि आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए पहले ही थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है और उसके घर को मामूली नुकसान दिखाकर मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

वायरल वीडियो से गुस्सा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घर के अंदर मारपीट और तोड़फोड़ साफ दिख रही है. इससे इलाके में गुस्से और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बेलदौर थाना प्रमुख अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिला है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है बच्चे की मां का चेहरा, अगर आप स्मार्ट हैं तो 10 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:48 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST