पटना में खान सर पर महिला ने जान से मरवा देने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी जान को खतरा बताया है. पूरी खबर पढ़ें.
पटना में खान सर पर महिला ने जान से मरवा देने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.
पटना में एक युवती ने मशहूर शिक्षक और ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के निदेशक फैजल खान (खान सर) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने आशंका जताई है कि खान सर उसको जान से मरवा सकते हैं.
दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पटना के पीरबहोर थाने में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है. महिला का कहना है कि उनके पास खान सर से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी जान का डर सता रहा है.
पीरबहोर थाने के SHO राजकुमार सिंह के अनुसार, महिला की तरफ से आवेदन तो मिला है, लेकिन वह खुद थाने नहीं आई हैं. महिला का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और आवेदन में दिया गया पता भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि महिला से संपर्क होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी. मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह महिला पटना के गांधी चौक इलाके में रह रही थी.
‘मैं यूपी की रहने वाली हूं और फिलहाल पटना में रहती हूं. पढ़ाई के सिलसिले में अगस्त 2016 में पटना आई थी. इससे पहले यूपी के देवरिया (पालप रानी) में फैसल खान (खान सर) के पास पढ़ती थी. मेरे पास फैसल खान के बारे में कई गोपनीय जानकारियां हैं और यह बात उन्हें भी पता है. इस वजह से मेरी जान को खतरा है. वह दिसंबर 2014 से मुझे परेशान कर रहे हैं और धमकी देते हैं कि अगर कोई बात बाहर बताई तो जान से मार देंगे. मामले की जांच कर मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.’

खान सर की टीम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. टीम का कहना है कि उन्हें इस आवेदन के बारे में कोई जानकारी नहीं है और खान सर की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है. रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं खान सर को राखी बांधने आती हैं. टीम का आरोप है कि छात्राओं को इस कार्यक्रम में आने से रोकने और माहौल खराब करने के लिए यह झूठा दावा किया जा रहा है.
आपको बता दें कि खान सर पहले से ही कोचिंग विवाद के एक मामले में जमानत पर बाहर हैं, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है.
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…