<
Categories: बिहार

मोकामा हत्याकांड पर दुलारचंद के पोते का सनसनीखेज खुलास, ‘गोली अनंत सिंह ने…’

Mokama Murder Case: मोकामा हत्याकांड में एक के बाद एक पत्ते खुलते नजर आ रहे है, इसी कड़ी में अब दुलारचंद के पोते नीरज कुमार का सनसनीखेज बयान सामने आया है. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Neeraj Kumar on Dularchand Yadav Murder: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है. मोकामा (Mokama) में जन सुराज कार्यकर्ता और पूर्व प्रत्याशी दुलारचंद यादव (Dularchand Yadav) की हत्या के बाद अब यह मामला और पेचीदा हो गया है. अब इस मामले में मृतक के पोते नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि गोली अनंत सिंह (Anant Singh) ने ही चलाई थी. नीरज ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है और उन्होंने न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि,  मोकामा में कुछ दिन पहले जन सुराज अभियान से जुड़े दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपने समर्थकों के साथ इलाके में चुनाव प्रचार में निकले थे. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से न केवल जन सुराज समर्थक बल्कि स्थानीय जनता भी आक्रोशित हो उठी.

 पोते नीरज ने किया सनसनीखेज खुलासा

हत्या के बाद दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोग मुझे झूठा कह रहे हैं, लेकिन मैंने अपनी आंखों से देखा कि गोली अनंत सिंह ने ही चलाई थी. मेरे दादा गाड़ी में थे, मैं पीछे वाली गाड़ी में था. लोगों ने मुझे रोक लिया, लेकिन मैंने पूरी घटना देखी. भले ही गोली सीने में नहीं लगी, लेकिन गोली चलाने वाला अनंत सिंह ही था. उन्होंने कहा कि वह इस बयान पर अडिग हैं और जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होती, वे अपने दादा के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे.

15 दिन पहले मिली थी धमकी- नीरज 

नीरज ने दावा किया कि हत्या से पहले भी अनंत सिंह ने उनके दादा को धमकी दी थी. उनके कहा कि करीब 15 दिन पहले अनंत सिंह ने फोन कर कहा था कि अगर चुनाव प्रचार नहीं छोड़ा तो जान से मार दूंगा.
उन्होंने कहा कि घटना के वक्त अनंत सिंह के दो-तीन समर्थकों ने उनके काफिले को रोका और दुलारचंद को गाड़ी से बाहर खींचा. इसी दौरान फायरिंग हुई और उनके दादा घायल हो गए.

नीरज ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नीरज ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझकर मामले को कमजोर बनाने की कोशिश कर रही है. उनका कहना है कि बयान में जो विरोधाभास दिख रहा है, वह डर और सदमे की वजह से था, न कि झूठ की वजह से. उधर, बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए JDU उम्मीदवार अनंत सिंह (Anant Singh), उनके सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम सहित करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को रविवार देर रात हिरासत में लिया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST