<
Categories: बिहार

पत्नी के पास मुखिया का पद तो पति बन गए ‘सरकार’, युवकों को पीटा; बिहार में ये क्या हो रहा है

Bihar News: बिहार के कटिहार में मुखिया के पति ने दबंगई दिखाते हुए युवकों की भरी पंचायत में पिटाई कर दी.

Katihar Case: बिहार के कटिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर ‘तालिबानी’ इंसाफ हुआ, जिसमें मुखिया पति की दबंगई के चलते दो लोगों को परेशानी पेश आई. वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया.  पूरा मामला मामला दनिहा पंचायत का है. यहां की मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई हैं.  ख्वाजा नगर गांव की एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती बुलाई गई थी. इसमें पति सिकंदर भाट ने सारे नियम-कानून को धता बताकर खुद ही इंसाफ किया.

आरोप है कि पंचायती में न्याय करने के बजाय मुखिया पति ‘तालिबानी’ मोड में आ गए. इस दौरान उन्होंने दो-तीन युवकों को सबके सामने खड़ा किया और बांस की छड़ी से उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक दर्द से कराह रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, लेकिन सिकंदर भाट का दिल नहीं पसीजा, वह लगातार युवकों को पीटते रहे और इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ खामोश बैठी रही. 

उधर, इस पिटाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर ‘तालिबानी सजा’ करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी जन-प्रतिनिधि के पति को सरेआम मारपीट करने का हक है? क्या पंचायतें अब टॉर्चर सेल बन गई हैं?

स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

उधर, दबंगई का यह वीडियो वायरल होते ही आजमनगर थाना पुलिस ने बिना देर किए स्वत: संज्ञान (Sua Moto) लिया. इसके बाद पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि वर्दी से ऊपर कोई दबंग नहीं है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

कानून को हाथ में लेने का हक किसी को नहीं

पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. न्याय करना अदालतों का काम है, किसी ‘मुखिया पति’ का नहीं. अगर कोई दोषी है, तो उसे पुलिस के हवाले करें, न कि खुद न्याय करने लगें. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: katihar news

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST