<
Categories: बिहार

Nitish Kumar Viral Video: ‘फिर पलटने का संकेत दे रहे हैं CM नीतीश…’ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने छेड़ दी चर्चा!

CM नीतीश कुमार का विधानसभा वाला यह नया वीडियो इंटरनेट पर क्यों मचा रहा है तहलका? क्या बिहार में फिर होने वाला है कोई बड़ा खेल? देखिए जनता और विपक्ष के मजेदार रिएक्शन!

Nitish Kumar Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जितना प्रदेश में विकास के लिए नहीं जाने जाते उससे कहीं ज्यादा सत्ता के लिए बार-बार अपना दल बदलने के लिए जाने जाते हैं कभी NDA के साथ गठबंधन तो कभी RJD के साथ. जिधर पलड़ा भारी नीतीश कुमार उधर के हो जाते हैं. ऐसे में विपक्ष और जनता इस विषय पर उनके खूब मजे लेती है. इस बीच बिहार विधानसभा से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नीतीश कुमार अपने सामने रखे हुए टैब को उलटते-पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं, फिर क्या था.  विपक्ष को इसी का इंतजार था RJD ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर डाला जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का बाढ़ आना लाजमी था. 

फिर पलटी मारने का विचार कर रहे हैं नीतीश कुमार!

दरअसल बिहार विधानसभा में फिलहाल बजट सत्र चल रहा है इस दौरान CM नीतीश कुमार के कई वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. कभी वो किसी सांसद की चुटकी लेते नजर आते हैं कभी किसी को ईशारा देते हुए नजर आते हैं. कभी अपनी बोली से सांसदों को हंसाते हुए नजर आते हैं. इस बीच राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है जिसमें CM नीतीश कुमार अपने सामने रखे हुए टैब को उलटते-पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रया आ रही है. इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रया देते हुए लिखा ‘फिर पलटी मारने का विचार कर रहे हैं नीतीश कुमार’ वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा ‘प्रदेश खतरे में है’, एक और यूजर ने लिखा ‘संकेत दे रहे हैं पलटने का’ वहीँ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए RJD ने लिखा है ‘नीतीश विधानसभा में फिर ये क्या करने लगे’.

Screenshot 20260220 170354

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति पर फिर उठाए सवाल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक बार फिर से नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति पर टिप्पणी करने का मौका मिल गया और वही हुआ तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा ‘सदन में लगे टैब मॉनिटर को मुख्यमंत्री ने पहले नमस्कार किया, दुबारा फिर नमस्कार किया और फिर मशीन से माफ़ी के साथ ही उसकी गर्दन मुड़वा दी, फिर दूसरे, तीसरे और बाक़ी मॉनिटर की भी… क्या इतने बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की मानसिक सेहत और ऐसा व्यवहार आपको सामान्य लगता है? क्या यह गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं है?

नीतीश कुमार ने कब-कब मारी पलटी?

नीतीश कुमार की राजनीति में ‘पलटी’ का सिलसिला साल 2013 में शुरू हुआ जब उन्होंने नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में NDA से 17 साल पुराना नाता तोड़ा था. इसके बाद 2017 में उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए RJD का साथ छोड़ा और फिर से BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली. साल 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए उन्होंने BJP का साथ छोड़ा और RJD के साथ ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गए, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर यू-टर्न लिया और वापस NDA के पाले में आ गए. यही कारण है कि आज विधानसभा में उनके ‘टैब पलटने’ जैसे साधारण वीडियो को भी लोग उनकी राजनीतिक अस्थिरता से जोड़कर सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST