<
Categories: बिहार

पटना में दोहरे हत्या कांड से सनसनी, तेज़ाब से झुलसा शव नदी से बरामद

Patna Murder Case: बिहार के पटना में नदी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई, शव नदी से बरामद हुआ है.

Patna Double Murder Case: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां वैवाहिक विवाद और दूसरी शादी की उलझनों ने दो जिंदगियों को निगल लिया. मामला इतना सनसनीखेज है कि न केवल स्थानीय लोग सकते में हैं, बल्कि पुलिस भी इसे गंभीरता से कई एंगल से खंगाल रही है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सिरसी गांव निवासी सनोज कुमार की पत्नी वीणा देवी करीब दो महीने पहले मायके भागलपुर गई थीं. वहां रहते हुए उन्होंने पड़ोस के युवक लोरिक से दूसरी शादी कर ली. इस बीच सनोज अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हर बार उन्हें बहाने बनाकर लौटा दिया जाता. अंततः उन्होंने पत्नी के लापता होने की शिकायत बख्तियारपुर थाने में दर्ज कराई.

दूसरी शादी बना विवाद की जड़

हालात तब बिगड़े जब हाल ही में सनोज ने अपनी पत्नी को जबरन घर ले जाने की कोशिश की. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव के करीब 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और वीणा व सनोज दोनों पर तेज़ाब से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरों पर भी तेज़ाब फेंका गया. हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को धोवा नदी में फेंक दिया. करीब 24 घंटे बाद दोनों की लाशें अलग-अलग स्थानों से कई किलोमीटर दूर बरामद हुईं. शवों की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया.

परिजनों के आरोप और पुलिस की जांच

परिजनों का कहना है कि वीणा और सनोज की यह दूसरी शादी थी. वीणा की दूसरी शादी से कोई संतान नहीं थी, जबकि सनोज पहले से परिवार वाले थे. अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को ऑनर किलिंग और परिवारिक रंजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. गांव के लोग दहशत में हैं, वहीं पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले से जुड़े संदिग्धों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST