<
Categories: बिहार

क्या पटना के हॉस्टल में छात्रा का हुआ था यौन शोषण? अब तक जांच में क्या-क्या पता चला, किस पर उठी उंगली !

Patna Girl Death: पटना में 18 वर्षीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर बिहार में जमकर विरोध हो रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला और अभी तक इस केस में क्या-क्या हुआ.

Patna Girl Death Row: बीते 11 जनवरी को बिहार की राजधानी से महज 50 किलोमीटर की दूरी से चौंकाने वाली घटना सामने आई. जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय युवती, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईटी) की तैयारी कर रही थी. वह अपने हॉस्टल के कमरे में 06 जनवरी को बेहोश पाई गई थी. फिर कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी. अब स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर आक्रोश है. हालांकि पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. इस लेख में हम सिलसिलेवार तरीके से जानेंगे कि कब-कब और क्या हुआ. 

दबाव के चलते एसआईटी का हुआ गठन

लड़की के बेहोश होने की खबर सामने आने के बाद 09 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी. फिर उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था. छात्रा के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर में लिखा है, ‘मुझे शक है कि बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया है या मारपीट की गई है. उसके शरीर और सिर पर चोट है.’ इस केस में ज्यादा आक्रोश और बवाल होने के कारण पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इसके बाद पुलिस ने छात्रावास के मालिक को गिरफ्तार कर लिया.

क्या लड़की का हुआ था यौन शोषण?

डॉक्टरों की शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मृत्यु नींद की गोलियों के अत्यधिक सेवन के कारण हुई और वे टाइफाइड से भी पीड़ित थीं. हालांकि, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में ‘यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.’ यानी कि ये कहा जा सकता है उस लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था. 

मां ने की सीबीआई जांच की मांग

छात्रा की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘हम पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते. इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए. मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए. इन पुलिसकर्मियों ने तो मुझे उसकी मृत्यु से कुछ घंटे पहले उसे एक गिलास पानी भी नहीं पिलाने दिया.’ 

गृहमंत्री को लिखा पत्र

लोकसभा के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने हाल ही में इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST