<

Patna Rape Case: 7 साल की बच्ची का उसके 13 साल के चचेरे भाई ने किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा, पुलिस ने की ये अपील

Bihar Rape Case: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके 13 साल के चचेरे भाई ने ही रेप किया. पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह मनेर बाजार गई हुई थी और उसकी सात वर्षीय बेटी घर में अकेली थी. लौटने पर उसने देखा कि उसकी बेटी की हालत गंभीर है.

Bihar News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके 13 साल के चचेरे भाई द्वारा रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जब बच्ची की मां घर में उसे अकेला छोड़कर बाजार गई हुई थी, तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग पड़ोस में ही रहता है. उसने अकेली बच्ची को देखकर घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. 

रेप के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई. इससे डरकर आरोपी नाबालिग तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया और अपने नानी के घर जाकर छिप गया. पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह मनेर बाजार गई हुई थी और उसकी सात वर्षीय बेटी घर में अकेली थी. लौटने पर उसने देखा कि उसकी बेटी की हालत गंभीर है.

पुलिस ने आरोपी को नानी के घर से हिरासत में लिया

बेटी ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ गलत किया है. इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना मनेर थाना पुलिस को दी. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को 8 किलोमीटर दूर स्थित उसके नानी के घर से हिरासत में ले लिया.

पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेप की पुष्टि कर ली है और विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर आगे की जांच की जा रही है. इस मामले में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मनेर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की.

अब कैसी है पीड़ित बच्ची की तबीयत?

प्रयोगशाला की टीम ने पीड़ित बच्ची के अंतः वस्त्रों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है. फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से कई अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पीड़ित बच्ची अब खतरे से बाहर है और वह अपनी मां के साथ सामान्य स्थिति में है. बच्ची को चिकित्सीय सहायता दी गई है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई होगी. पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और नाबालिगों द्वारा बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

लोगों की मांग- आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है. उन्होंने पुलिस से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि नाबालिग होने का लाभ देकर आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ें और आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में चार्जशीट पेश कर स्पीड ट्रायल के तहत दोषी को सजा दिलाई जाएगी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST

ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:12 IST

हर पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं केला और नारियल? जानिए इसके पीछे की चौंकाने वाली मान्यता

Hindu rituals: सदियों से भारत में पूजा या हवन  में केला और नारियल का उपयोग…

Last Updated: April 8, 2026 20:28:52 IST

मोइरांग में रॉकेट हमले ने छीनी दो मासूमों की जान,आक्रोशित भीड़ ने किया CRPF कैंप पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने तेल टैंकर फूंके!

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग तोंगलाओबी में मंगलवार की सुबह एक भीषण रॉकेट बम…

Last Updated: April 8, 2026 20:38:02 IST

गंगा सप्तमी पर स्नान से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका पुण्य

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा की कृपा पाने के लिए बेहद…

Last Updated: April 8, 2026 20:08:43 IST

Noida News: नोएडा के गढ्ढे ने ली एक और जान! परीक्षा खत्म होने की खुशी मातम में तब्दील, दोस्तों के सामने डूब गया हर्षित

Amity University Student Death: नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित की मौत…

Last Updated: April 8, 2026 20:04:16 IST