<
Categories: बिहार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, विपक्ष को जमकर लताड़ा

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की सरकार को संबोधित किया.

Piyush Goyal on Modi Nitish Bihar Leadership: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य और देश की विकास यात्रा पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के तेज़ी से हो रहे परिवर्तन और विकास का प्रतीक बताया.

बिहार की तस्वीर बदली- गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि एक समय था जब बिहार की पहचान भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से होती थी. लेकिन आज की तस्वीर अलग है आधारभूत संरचना की योजनाओं से लेकर औद्योगिक विकास तक, हर क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल सरकार की इच्छाशक्ति और संकल्प का परिणाम है. प्रेस वार्ता में गोयल ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब गुमराह नहीं होगी, क्योंकि वह विकास और सुशासन चाहती है.

दो बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बिहार के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. जिसमें मोकामा-मुंगेर चार लेन हाईवे 4500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को तेज़ करेगा और भागलपुर-दुमका-रामपुर हाट रेल लाइन इसमें दूसरा ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे यातायात क्षमता और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

शहरी विकास और रोजगार के अवसर

गोयल ने पटना मेट्रो परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राजधानी की यातायात समस्या को दूर करने के साथ-साथ नए रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी. उन्होंने जीएसटी सुधारों की चर्चा करते हुए बताया कि करों में कमी से वस्तुओं के दाम घटे हैं, मांग बढ़ी है और उत्पादन में इज़ाफा हुआ है जिससे सीधे तौर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर विकास का मॉडल

पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने अपने संकल्प पूरे किए हैं. 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया. उत्तर-पूर्वी राज्यों और बिहार जैसे पिछड़े क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया. मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, गरीबों के लिए मकान और सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया गया.

विपक्ष पर तीखे हमले

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूरी तरह विफल हो चुका है और अभी से चुनावी हार के बहाने ढूंढ रहा है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष की भाषा और आचरण जनता को स्वीकार्य नहीं है। बिहार की जनता समझदार है, वह विकास चाहती है, गुमराह नहीं होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST