करिश्मा संजय कपूर की दूसरी पत्नी थीं. दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था जिसके बाद संजय ने करिश्मा को तगड़ी एलिमनी दी थी.
Karisma Kapoor Alimony: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपने दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. करिश्मा के दो बच्चों-समायरा और कियान ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर (Priya Kapur) पर संजय की वसीयत से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा करिश्मा के बच्चों ने संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति में अपना हक भी मांगा है. इस मामले की सुनवाई इन दिनों दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही है.
प्रिया ने करिश्मा और उनके बच्चों के आरोपों का कोर्ट में जवाब देते हुए कहा है कि संजय की दौलत में से पहले ही करिश्मा के बच्चों को 1900 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं, इससे ज्यादा उन्हें और क्या चाहिए.

एलिमनी में करिश्मा को मिल गए करोड़ों
बता दें कि प्रिया संजय की तीसरी पत्नी हैं. संजय से 2017 में उनकी शादी हुई थी. वहीँ करिश्मा संजय की दूसरी पत्नी थीं. दोनों की शादी 2003 में हुई थी. इसके बाद ये दो बच्चों के पेरेंट्स बने लेकिन 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया. तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी. संजय ने तलाक के बदले करिश्मा को तगड़ी एलिमनी दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने एलिमनी में करिश्मा को 80–100 करोड़ रुपए दिए थे. इसके अलावा दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपए के बांड्स और 10 लाख रुपए प्रति महिना भी देते थे. इसके अलावा उन्होंने करिश्मा के नाम एक बंगला भी किया था.

संजय पर लगाए थे कई आरोप
बता दें कि करिश्मा ने संजय से तलाक लेने से पहले उनपर घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे. करिश्मा ने कहा था कि संजय ने उन्हें हनीमून पर उनके दोस्तों के साथ सोने को मजबूर किया था. इसके अलावा उन्होंने दोस्तों के सामने करिश्मा की बोली भी लगाई थी और न ऐसा करने पर उनके साथ मारपीट भी की थी. इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी में भी उनपर काफी जुल्म ढाए थे. करिश्मा ने खुलासा किया था कि प्रेग्नेंसी में एक पार्टी में जाने से पहले जब उन्हें एक ड्रेस नहीं फिट आ रही थी तो उनकी सास ने संजय को उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था. 2016 में करिश्मा का तलाक हो जाने के बाद पिता रंधीर कपूर ने संजय को थर्ड क्लास आदमी कहा था. बता दें कि संजय की इसी साल जून में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. वो 53 साल के थे.
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…