political love story: नीतीश ने आधी रात को ही अपनी पत्नी से मिलने का फ़ैसला किया. उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा कि बाइक निकालो, हम मंजू से मिलने चलते हैं. नीतीश रात में ही निकल गए और जब सुबह-सुबह अपनी ससुराल पहुंचे, तो मंजू उन्हें एकदम से देखकर बहुत खुश हुई.
Nitish Kumar Love Story
Nitish Kumar CM: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार सबसे बड़ा नाम हैं. वे नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. अब बिहार में एक बार फिर चुनाव होने वाले हैं। इससे ठीक पहले सभी पार्टियों ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं. नीतीश का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके करियर से जुड़ी ज़्यादातर बातें लोग जानते हैं, लेकिन नीतीश की निजी ज़िंदगी से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते. ऐसा ही एक किस्सा उनकी पत्नी मंजू सिन्हा से जुड़ा है.
बात 1985 की है। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब पहली बार विधायक बने थे. चुनाव जीतने के बाद जब वे अपने बख्तियारपुर पहुँचे, तो उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी नज़र नहीं आईं. नीतीश की पत्नी मंजू अपने मायके सेवदह गई हुई थीं। सेवदह और बख्तियारपुर के बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है.
नीतीश ने आधी रात को ही अपनी पत्नी से मिलने का फ़ैसला किया. उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा कि बाइक निकालो, हम मंजू से मिलने चलते हैं. नीतीश रात में ही निकल गए और जब सुबह-सुबह अपनी ससुराल पहुंचे, तो मंजू उन्हें एकदम से देखकर बहुत खुश हुई.
नीतीश कुमार ने 1967 में पटना कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बख्तियारपुर से पूरी की थी. कॉलेज के आखिरी साल में उनके परिवार ने उनकी शादी मंजू सिन्हा से तय कर दी. मंजू पटना के मगध महिला कॉलेज में पढ़ रही थीं. नीतीश के कॉलेज के दोस्त उदय कांत की किताब ‘नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से’ में उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं. नीतीश ने पहली बार मंजू को शादी के मंडप में देखा और मंत्रमुग्ध हो गए.
नीतीश ने बिना दहेज के शादी न करने का फैसला किया था, लेकिन उनके परिवार ने 22 हज़ार रुपये तिलक देकर शादी तय कर दी। जब नीतीश को पता चला कि दहेज लिया जाएगा, तो वे बहुत नाराज़ हुए. उन्होंने इसका विरोध भी किया था. नीतीश ने मंजू के परिवार को साफ़ मना कर दिया था कि वह दहेज़ नहीं लेंगे.
जब बचपन में मगरमच्छ को घर ले आए PM modi, मच गया था हड़कंप, फिर मां से मिली थी ये सीख
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…